Saath Nibhaana Saathiya 2: इन पांच अदाकाराओं ने ठुकराया था लीड रोल, फ‍िर ऐसे Sneha Jain बनीं 'गहना'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2021, 09:44 AM IST

स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल 'साथ निभाना साथिया 2’ में स्‍नेहा जैन गहना का लीड रोल प्‍ले करती हैं। स्‍नेहा जैन से पहले यह रोल पांच अदाकाराओं को ऑफर हुआ था लेकिन पांचों ने यह रोल ठुकरा दिया था।

Saath Nibhaana Saathiya 2: इन पांच अदाकाराओं ने ठुकराया था लीड रोल, फ‍िर ऐसे Sneha Jain बनीं 'गहना'

Actress who refused to do role of Gehna in Saath Nibhana Saathiya 2: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल 'साथ निभाना साथिया 2’ में स्‍नेहा जैन गहना का लीड रोल प्‍ले करती हैं। गहना के किरदार में स्‍नेहा जैन को अच्‍छी खासी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग मिल गई है। हालांकि आपको बता दें कि गहना के रोल के लिए स्‍नेहा जैन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। स्‍नेहा जैन से पहले यह रोल पांच अदाकाराओं को ऑफर हुआ था लेकिन पांचों अदाकाराओं ने अलग अलग कारणों से यह रोल ठुकरा दिया था। आइये जानते हैं किन अदाकाराओं ने साथ निभाना साथिया 2 में गहना का रोल ठुकराया- 

अदिति भाटिया (Aditi Bhatia)

देवोलीना भट्टाचार्जी के इस शो के लिए मेकर्स ने सबसे पहले ‘ये है मोहब्बतें’ फेम अदिति भाटिया को अप्रोच किया था।  लेकिन अदिति भाटिया ने ये कहकर इस शो के लिए मना कर दिया था कि वह ‘ये है मोहब्बतें’ के बाद दोबारा कोई फैमिली ड्रामा नहीं करना चाहती हैं। 

प्रीतिका राव (Preetika Rao)

‘साथ निभाना साथिया 2’ के मेकर्स ने प्रीतिका राव को भी गहना के रोल के लिए अप्रोच किया था। प्रीतिका राव ने टेलीविजन से ब्रेक लिया था और वह वह उस समय वापसी के मूड में नहीं थीं। इस कारण उन्‍होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था। 

कांची सिंह (Kanchi Singh)

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कांची सिंह काफी पॉपुलर और लोकप्रिय अदाकारा हैं। कांची टीवी की बजाय अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना चाहती हैं, जिस वजह से उन्‍होंने यह रोल ठुकरा दिया था। 

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

‘खतरों के खिलाड़ी’ और 'पहरेदार पिया की' फेम तेजस्वी प्रकाश को भी साथ निभाना साथ‍िया 2 में गहरा का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन तेजस्‍वी के पास उस समय डेट्स नहीं थीं और वह ये शो चाहते हुए भी नहीं कर पाईं। 

भूमिका मिरचंदानी (Bhoomika Mirchandani)

भूमिका मिरचंदानी ने भी ‘साथ निभाना साथिया 2’ के मेकर्स को ऑडिशन दिया था लेकिन उनकी बात फीस पर अटक गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्‍होंने गहना के रोल के लिए ज्यादा फीस मांगी थी। 

End of Article