Jhalak Dikhla Jaa 10 : रुबीना दिलैक का परफॉर्मेंस देख हो जाएंगे इमोशनल, बोलीं- अभिनव से तलाक लेने का फैसला सबसे मुश्किल ....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 07:08 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : 5 साल बाद झलक दिखला जा 10 टीवी पर वापस आया है। इस हफ्ते फैमिली वीक एपिसोड होने वाला है। शो के कई प्रोमो आउट हो चुके हैं। रुबीना दिलैक के परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है।

Jhalak Dikhla Jaa 10 : रुबीना दिलैक का परफॉर्मेंस देख हो जाएंगे इमोशनल, बोलीं- अभिनव से तलाक लेने का फैसला सबसे मुश्किल ....
Photo Credit: Instagram

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : कलर्स टीवी का डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 शुरू हो चुका है। इस शो में टीवी के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। कंटेस्टेंट्स शो के शुरुआती हफ्ते में ही एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इस बार शो में रुबीना दिलैक, शिल्पा शिंदे, निया शर्मा, फैजल शेख, गशमीर महाजन जैसे कलाकारों ने हिस्सा लिया है। इस बार का एपिसोड फैमिली वीक होने वाला है। फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स ने फैमिली मेंबर्स को डांस परफॉर्मेंस डेडिकेट किया है।

कलर्स टीवी की तरफ से कई कंटेस्टेंट्स के प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। शिल्पा शिंदे ने अपनी मां को अपना डांस परफॉर्मेंस डेडिकेट किया तो वहीं गशमीर ने डांस के जरिए अपने स्ट्रगल के दिनों को दिखाया। अब हाल ही में रुबीना दिलैक के डांस परफॉर्मेंस का डांस वीडियो सामने आया है। रुबीना ने अपने परफॉर्मेंस के जरिए अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय को दिखाया है। रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला को ये परफॉर्मेंस डेडिकेट किया है।

रुबीना ने अभिनव को डेडिकेट किया अपना परफॉर्मेंस

प्रोमो में रुबीना दिलैक बेखायली गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो में रुबीना कहती हैं कि बस, अब बहुत हुआ मैं और सह नहीं सकती हूं। मुझे तलाक चाहिए। वीडियो में रुबीना और अभिनव की शादी की फोटोज की एक झलक भी देखने को मिलती है। अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से रुबीना ने जजेस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस परफॉर्मेंस के बाद कफी इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि ये मेरी जिंदगी का सबसे अंधकार से भरा मोमेंट था।

रुबीना और अभिनव इससे पहले बिग बॉस 15 में नजर आए थे। शो में रुबीना और अभिनव ने ये खुलासा किया था कि दोनों ने तालाक के लिए अर्जी दी है। दोनों को कोर्ट ने साथ रहने के लिए 6 महीने का वक्त दिया है। अगर चीजें ठीक नहीं होती तो आपसी सहमती से तलाक हो जाएगा।बिग बॉस के घर में दोनों का रिश्ता पहले से मजबूत हो गया और अब दोनों साथ में बेहद खुश है।

End of Article