Jhalak Dikhla Jaa 10 : डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 शुरू हो चुका है। दर्शकों को ये शो बेहद पंसद आ रहा है। इस शो में रुबीना दिलैक, फैजल शेख, पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे और नीति टेलर जैसे टीवी के कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया है। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जजेस और जनता को इंप्रेस कर रहे हैं। शो में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दुती चंद की एंट्री हो चुकी हैं। हाल ही में कलर्स टीवी की तरफ से दुती चंद के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया गया है।
दुती चंद ने अपना परफॉर्मेंस अपनी गर्लफ्रेंड को डेडिकेट किया। भारतीय एथलीट दुती डांस के जरिए अपनी लव स्टोरी बताते नजर आ रही हैं। वीडियो में दुती स्पोर्टी लुक में नजर आ रही हैं। डांस के दौरान दुती और उनकी गर्लफ्रेंड की थ्रोबैक फोटोज की झलक दिखाई जाती हैं। परफॉर्मेंस के बाद मनीष पूछते हैं कि आपकी लाइफ का हीरो कौन है? दुती कहती हैं मेरी लाइफ में हीरो नहीं बल्कि हीरोइन है। प्यार एक ऐसी चीज है जिसमें रंग, कास्ट , जेंडर कुछ नहीं दिखता है।
दुती चंद ने बताई अपनी इंस्पायरिंग लव स्टोरी
दुती की बाते सुनकर करण जौहर कहते हैं कि कितनी सारी लड़कियां और लड़के होंगे जो डर डर कर अपनी लाइफ जी रह हैं। इन सभी से मैं कहना चाहूंगा एक ऐसी कहानी है दुती चंद की। वे सब देखें और इंस्पायर हो जाए। मैं वाकई में आपको सलाम करना चाहता हूं। सभी जजेस और ऑडियंस दुती के लिए तालियां बजाते हैं। दुती सभी का धन्यवाद करती हैं। दुती चंद के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

