ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद आलिया भट्ट को मिली एसएस राजामौली की फिल्म, इस साउथ सुपरस्टार के साथ स्क्रीन करेंगी शेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 11:36 PM IST

ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद आलिया भट्ट के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट। एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आ सकती हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ये एक मेगा बजट फिल्म होगी।

ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद आलिया भट्ट को मिली एसएस राजामौली की फिल्म, इस साउथ सुपरस्टार के साथ स्क्रीन करेंगी शेयर
Photo Credit: Instagram

Ranbir - Alia Brahmastra : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को भले ही दर्शक और क्रिटिक्स से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के बाद आलिया के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट। एक्ट्रेस एस एस राजामौली (S S Rajamouli) की फिल्म में नजर आ सकती हैं। ये बिग बजट फिल्म है। एक्ट्रेस इससे पहले भी एसएस राजामौली के साथ आरआरआर (RRR) में काम कर चुकी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के अपोजिट नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी स्टार इस साउथ फिल्म के लिए कास्ट हो गई है। महेश बाबू पिछले दिनों चर्चा में थे क्योंकि उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता है।

एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी आलिया

इंटरनेशनल क्रिटिक्स उमर संधू ने ट्वीट कर कंफर्म किया था कि आलिया भट्ट को एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 के कास्ट कर लिया गाया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि एक्ट्रेस  SSMB29 की शूटिंग अपने बेबी की डिलीवरी के बाद करेंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, आलिया के बेबी की डिलीवरी दिसंबर के आखिरी हफ्ते में हो सकती है। नीतू कपूर जल्द एक्ट्रेस की बेबी शॉवर की प्लानिंग कर रही है। इस गोदभराई समारोह को नीतू कपूर होस्ट करेंगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद एक रॉमेटिक और कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।
 

End of Article