Jhalak Dikhhla Jaa 10 में आएंगे TV के दिग्गज सितारे, दिव्यांका त्रिपाठी-एरिका सहित इन सेलेब्स को मिला ऑफर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 12:19 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Contestants list!: झलक दिखला जा सीजन-10 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। शो जुलाई के अंत फिर से ऑन एयर हो सकता है और इसमें टेलीविजन जगत के कई दिग्गज हिस्सा लेने वाले हैं...

Jhalak Dikhhla Jaa 10 में आएंगे TV के दिग्गज सितारे, दिव्यांका त्रिपाठी-एरिका सहित इन सेलेब्स को मिला ऑफर!

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Contestants!: झलक दिखला जा जल्द ही नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करेगा। कलर्स चैनल पर छह साल के लंबे इंतजार के बाद डांस रियलिटी शो वापस आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नौ एक्साइटिंग सीजन के बाद अब जनता के लिए निर्माता एक और दिलचस्प सीजन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। नई रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन हाउस झलक दिखला जा-10 के लिए कई लोकप्रिय टीवी सेलेब्स को शो में लेने का इच्छुक है। जैसा कि पहले से ही चर्चा है कि टीवी अदाकारा अदा खान और एरिका फर्नांडीस को डांस शो के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।

अब नई रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो चैनल, झलक दिखला जा 10 के लिए छोटे पर्दे के प्रमुख सेलेब्स के साथ भी बातचीत कर रहा है। कई बड़े सितारों के डांस फ्लोर पर थिरकने की उम्मीद है। यहां जानें इस बार किन सितारों को किया जा रहा है झलक दिखला जा-10 के लिए अप्रोच...

दिव्यांका त्रिपाठी
ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और झलक दिखला जा शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है। दिव्यांका की लोकप्रियता को देखते हुए, चैनल उन्हें झलक दिखला जा-10 में लेने के लिए इच्छुक है। यह देखा जाना बाकी है कि क्या दिव्यांका, खतरों के खिलाड़ी 11 के बाद अपना अगला रियलिटी शो साइन करेंगी या नहीं।

Divyanka Tripathi Dahiya's beautiful selection of ethnic looks from saree,  sharara to lehengas is noteworthy

श्रद्धा आर्य
कुंडली भाग्य अभिनेत्री श्रद्धा आर्य का नाम भी सामने आ रहा है। श्रद्धा को नच बलिए-9 में उनकी डांसिंग स्किल के साथ देखा गया था। अब वो झलक में दिखाई दे सकती हैं। 

मोहसिन खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका निभाने के बाद घर-घर में मशहूर हुए मोहसिन को भी झलक दिखला जा-10 के लिए भी अप्रोच किया गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा! मोहसिन को डांस शो करते देखा जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Mohsin Khan dismisses rumours of  participating in Bigg Boss 15, calls himself 'too shy' for the show

आपको बता दें, झलक दिखला जा-10 के लिए अब निमृत कौर अहलूवालिया, रिद्धिमा पंडित और सिम्बा नागपाल सहित कई अन्य छोटे पर्दे के कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। झलक दिखला जा 10 के जुलाई के अंत या अगस्त 2022 में प्रसारित होने की उम्मीद है।

End of Article