Janmashtami 2022: ये हैं TV के सबसे पॉपुलर कन्हैया, जिन्हें असल जिंदगी में भगवान कृष्ण मानकर पूजने लगे थे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 10:23 AM IST

TV actors who played Lord Krishna role janmashtami 2022: कई ऐसे टीवी अभिनेता भी हैं जो भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर खूब लोकप्रिय हुए और आज भी लोग उन्हें श्रीकृष्ण के रूप में ही जानते हैं। आज जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उन टीवी कलाकारों के बारे में जो सबसे लोकप्रिय और पूजनीय थे...

Janmashtami 2022: ये हैं TV के सबसे पॉपुलर कन्हैया, जिन्हें असल जिंदगी में भगवान कृष्ण मानकर पूजने लगे थे लोग

TV actors Lord Krishna role janmashtami 2022: देशभर में आज बुधवार 17 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह त्योहार भगवान कृष्ण की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे। जैसा कि भगवान कृष्ण आमजन में काफी लोकप्रिय हैं, इसीलिए मनोरंजन इंडस्ट्री में भी कई टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में श्रीकृष्ण का किरदार दिखाया गया है। इतना ही नहीं कई ऐसे टीवी अभिनेता भी हैं जो भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर रातोंरात खूब लोकप्रिय हुए और आज भी लोग उन्हें श्रीकृष्ण का रूप मानकर पूजते हैं। आज जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उन टीवी कलाकारों के बारे में जो सबसे लोकप्रिय और पूजनीय 'भगवान कृष्ण' रहे...

नितीश भारद्वाज
टीवी सीरियल : महाभारत (1998)

1988 में भारद्वाज को बी आर चोपड़ा की क्लासिक टेलीविजन सीरीज महाभारत में भगवान कृष्ण की मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। उन्होंने 23 साल की उम्र में भूमिका निभाई और रातोंरात स्टार बन गए। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सराहा। 2000 में, भारद्वाज बी.आर. चोपड़ा का एक और पौराणिक शो विष्णु पुराण, जहां उन्होंने भगवान विष्णु और उनके विभिन्न अवतारों की भूमिका निभाई। 2002 में उन्होंने चोपड़ा की रामायण में राम की भूमिका निभाई।

सुमेध मुद्गलकर
टीवी सीरियल : राधाकृष्ण (2018)

इस शो में सुमेध मुद्गलकर ने भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। उनको भगवान कृष्ण के रोल से खूब वाहवाही मिली। कमाल की बात यह है कि इस शो के शुरू होने के पांच साल पहले बनी महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन इस शो में कथा वाचक की भूमिका निभाई। इसी वजह से शो की और भी पसंद किया गया।

कलाकार : सौरभ राज जैन
टीवी सीरियल : महाभारत (2013)

महाभारत शो में श्री कृष्ण के किरदार में सौरभ राज जैन नजर आए। इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कृष्ण के रूप में सौरभ को भी इस शो से बहुत अच्छी पहचान मिली। इस शो में वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया गया था। 

मृणाल जैन
टीवी सीरियल :कहानी हमारे महाभारत की (2008)

एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने बालाजी टेलिफिल्म्स के तहत इस फिल्म का निर्माण कराया था। शो की गिरी हुई टीआरपी और नकारात्मक रिव्यूज आने की वजह से जल्दी ही ये बंद हो गया। शो में भगवान श्री कृष्ण के किरदार में मृणाल जैन नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही इस शो से की थी।

स्वप्निल जोशी
टीवी सीरियल : श्री कृष्णा (1993)

'रामायण' के सुपरहिट होने के बाद निर्देशक और लेखक रामानंद सागर ने धारावाहिक 'कृष्णा' का निर्माण किया। पहली बार यह शो 1993 में प्रसारित हुआ। इस शो में किशोरावस्था में कृष्ण की भूमिका स्वप्निल जोशी ने निभाई थी। वहीं बड़े कृष्णा का ये रोल सर्वदमन बनर्जी ने निभाया था। यह शो भी उतना ही हिट हुआ था जितना कि  'रामायण' और 'महाभारत'।

Swapnil Joshi Is Winning The Hearts Of People With His Acting In Ramayana  And Now Shri Krishna | पहले रामायण और अब श्री कृष्ण में अपनी एक्टिंग से  लोगों का दिल जीत

सौरभ पांडे
टीवी सीरियल : सूर्यपुत्र कर्ण (2015)

इस शो को कुंती के पहले पुत्र कर्ण को केंद्र में रखकर बनाया गया था। यहां भगवान श्री कृष्ण के रूप में सौरभ पांडे नजर आए। हालांकि उनकी कहानी को इस शो में प्रमुखता से नहीं परोसा गया। 

Saurabh Pandey al Twitter: "@Ashutos18312206 @SonyTV Dhanyawad " / Twitter

Rajesh Shringarpure to Play Krishna again | Saarthi

राजेश श्रृंगारपुरे
टीवी सीरियल : सारथी (2004)

इस शो में भगवान श्री कृष्ण के किरदार में राजेश श्रृंगारपुरे नजर आए। इस शो को वर्तमान दुनिया से महाभारत काल को जोड़ा गया है। नए कलेवर में बने इस शो को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसलिए यह शो टीवी पर लगभग साढ़े तीन साल तक सफलतापूर्वक चला।

End of Article