Ishq Par Zor Nahin फेम अदाकारा Shagun Sharma को मिल रही रेप की धमकी, जानिए क्‍या है ये पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2021, 02:53 PM IST

Ishq Par Zor Nahin Actress Shagun Sharma Receiving Rape Threats : सोनी टीवी के शो इश्‍क पर जोर नहीं सोनाली उर्फ सोनू का किरदार निभाने वाली अदाकारा शगुन शर्मा को इंटरनेट पर रेप की धमकी मिल रही है।

Ishq Par Zor Nahin फेम अदाकारा Shagun Sharma को मिल रही रेप की धमकी, जानिए क्‍या है ये पूरा मामला

Ishq Par Zor Nahin Actress Shagun Sharma Receiving Rape Threats : सोनी टीवी के शो इश्‍क पर जोर नहीं सोनाली उर्फ सोनू का किरदार निभाने वाली अदाकारा शगुन शर्मा को  इंटरनेट पर रेप की धमकी मिल रही है। इस बात का खुलासा खुद शगुन ने किया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी अदाकारा के साथ सोशल मीडिया पर ऐसा हुआ है, बल्कि दर्जनों बाद ऐसी खबरें आई हैं जब सोशल मीडिया पर अदाकाराओं को रेप और मर्डर की धमकियां मिली हैं। परम सिंह, अक्षिता मित्‍तल और रजत वर्मा के लीड रोल वाले इस शो में शगुन भी प्रमुख किरदार निभाती हैं।

इस सीरियल की कहानी के अनुसार तमाम ऐसे दर्शक और फैंस हैं जो सोनू को पसंद नहीं करते हैं। इन्‍हीं में से कुछ लोग शगुन को टार्गेट कर रहे हैं और निगेटिव फीडबैक दे रहे हैं और नफरत भरे कमेंट कर रहे हैं। हद तो तब पार हो गई जब कुछ हेटर्स ने शगुन के परिवार पर ऊंगली उठाई और उन्‍हें रेप की धमकी तक दे डाली। इसके बाद शगुन ने ट्विटर का सहारा लिया और अपने फैंस को समझाने की कोशिश की कि शो में वह एक किरदार निभा रही हैं। यह किरदार उनके निजी जीवन से पूरी तरह अलग है।

एक वेबसाइट से बात करते हुए शगुन ने बताया कि वह हमेशा ही आलोचना को सकारात्‍मक रूप से देखती हैं। वह फैंस की भावनाओं की भी कद्र करती हैं और अधिकतर नफरत भरे कमेंट को इग्‍नोर करती हैं। लेकिन आज जब मेरे परिवार को टार्गेट किया गया, मुझे रेप की धमकी दी जा रही है। तब मुझे लगा कि यह वक्‍त बोलने का है। शगुन ने कहा कि मुझे उम्‍मीद नहीं थी कि ट्विटर पर फैंस मेरी बात समझेंगे लेकिन वहां कई यूजर्स ने मेरा सपोर्ट किया और मेरी बात को समझने की कोशिश की। 

End of Article