क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'दयाबेन' दिशा वकानी? बेबी बंप वाली इन तस्वीरों से मिला इशारा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 07:12 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dayaben: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के बेबी बंप के साथ दिखने के बाद उनके दूसरी बार मां बनने की चर्चा हो रही है।

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'दयाबेन' दिशा वकानी? बेबी बंप वाली इन तस्वीरों से मिला इशारा!

मुंबई: सालों से टीवी पर चल रहा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आज भी घर-घर में बेहद लोकप्रिय माना जाता है। इस टीवी सीरियल का प्रसारण साल 2008 से लगातार  जारी है और इसके कुछ किरदार दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इन्हीं में से एक रोल है दयाबेन का जिसे एक्ट्रेस दिशा वकानी ने निभाया। लंबे समय से शो से दूर होने के बावजूद अब तक दर्शक उन्हें भूल नहीं पाए हैं।

तारक मेहता शो में टीवी सीरियल में एक से बढ़कर एक कलाकार दिखाई देते हैं जिनमें जेठालाल बने दिलीप जोशी (Dilip Joshi), बापू जी बने अमित भट्ट (Amit Bhatt) और बबिता जी बनीं (Munmun Dutta) शामिल हैं लेकिन दयाबेन (Dayaben) बनीं दिशा वकानी (Disha Vakani) ने इन सबके बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

साल 2017 से ही दिशा इस कॉमेडी टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं। साल 2017 में दिशा ने प्रेग्नेंसी के दौरान टीवी सीरियल से मैटरनिटी लीव लेने के बाद छोड़ दिया था। इस दौरान शो पर कोविड-19 का संकट भी मंडरा रहा था।

इसी साल दिशा के घर एक प्यारी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने स्तुति रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेटी के जन्म के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ मेकर्स के कई बार वापसी के लिए कहने के बाद भी एक्ट्रेस ने मना कर दिया।

दिशा वकानी के निभाए एपिक रोल दयाबेन के लिए आज तक रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। बहरहाल, इन सबके ऐसी खबर है कि एक्ट्रेस दिशा वकानी की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से वायरल हो रही हैं। जिसमें बेबी बंप के दावे के साथ यह कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस दोबारा मां बनने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर दिशा की कुछ वायरल फोटोज में एक्ट्रेस को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें देख फैंस के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एक्ट्रेस दोबारा मां बनने वाली हैं और इस समय प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, यह तस्वीरें पहले की हैं या किसी हालिया मौके पर ली गई हैं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।

End of Article