Imlie Spoiler: इमली के 'मां' बनने का सपना होगा चकनाचूर, गोद से बच्चा छीन लेगी मालिनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 07:56 AM IST

Imlie major twist coming: स्टार प्लस के सीरियल इमली में नया और तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इमली की जिंदगी में आई एक नन्ही सी खुशी को मालिनी एक पल में सदमे में बदल देगी।

Imlie Spoiler: इमली के 'मां' बनने का सपना होगा चकनाचूर, गोद से बच्चा छीन लेगी मालिनी

Imlie major twist coming: स्टार प्लस का सीरियल इमली दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुका है और काफी पसंद किया जाता है। कुछ समय पहले इसकी कहानी पटरी से उतरी थी लेकिन अब फिर से कहानी ने रोमांच बना दिया है। जल्द ही इस सीरियल में नया और तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इमली की जिंदगी में आई एक नन्ही सी खुशी को मालिनी एक पल में सदमे में बदल देगी।

अभी तक आपने देखा कि आर्यन और इमली को एक लड़की मिलती है और वो उसको घर ले आते हैं। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि आदित्य-मालिनी की बेटी है। मालिनी कहानी में फिर से विलेन बनकर लौट चुकी हैं, इस बार वह अपनी बेटी का उपयोग इमली के जीवन को बर्बाद करने के लिए कर रही है। वह जानबूझकर बेटी को अकेला छोड़ती है ताकि इमली उसे ले जाए। 

मालिनी को पता है कि इमली इस बच्ची से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगी और जब वह उसकी जिंदगी में शामिल हो जाएगी तो मालिनी अपनी बेटी वापस लेने आ जाएगी। इस बात से इमली बुरी तरह टूट जाएगी। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है। इमली मालिनी की बेटी को प्यार करने लगती है और खुद को उसकी मां मानने लगती है लेकिन जब मालिनी अपनी बेटी को उसके हाथों से छीन लेती है तो बेचारी इमली मायूस हो जाती है। 

मालिनी प्रतिशोध के साथ वापस आई है और इसी भयंकर गुस्से को वह इमली के खिलाफ इस्तेमाल करने वाली है। अब देखना ये होगा कि क्या वह अपनी बच्ची को मोहरे की तरह इस्तेमाल करेगी। हाल ही में जो प्रोमो रिलीज हुआ है इसमें मालिनी बेहद खतरनाक नजर आ रही है। मालिनी के अगले खेल से दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। यह भी देखना होगा कि इमली कैसे मालिनी के खेल से बचेगी। 

End of Article