Imlie Serial Update: आदित्‍य से अलग होकर दूसरी शादी करेगी इमली? आर्यन की मां ने रखा शादी का प्रपोजल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 11:42 AM IST

Imlie Serial Major twist: स्‍टर प्‍लस के सीरियल इमली की कहानी में अब तक का सबसे तगड़ा ट्विस्‍ट आने वाला है। आदित्‍य और इमली हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे।

Imlie Serial Update: आदित्‍य से अलग होकर दूसरी शादी करेगी इमली? आर्यन की मां ने रखा शादी का प्रपोजल

Imlie Serial Major twist: स्‍टर प्‍लस के सीरियल इमली की कहानी में अब तक का सबसे तगड़ा ट्विस्‍ट आने वाला है। इस सीरियल में आदित्‍य और इमली हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ आर्यन की मां इमली के सामने उसकी शादी का प्रस्‍ताव रखेगी। अब देखना ये होगा कि क्‍या तलाक के बाद इमली की मांग में आदित्‍य की बजाय आर्यन के नाम का सिंदूर सजेगा।

अब तक आपने देखा कि आदित्‍य ने इमली के तलाके के कागजों पर साइन कर दिया है। इमलनी ने आदित्‍य के लिए एक लेटर भेजा था जिसे मालिनी ने तलाक के पेपर्स से बदल दिया। आदित्‍य को लगा कि इमली उसे तलाक देना चाहती है और इमली को लगा कि आदित्‍य ऐसा करना चाहता है। इस गलतफहमी की वजह से इमली के मन में आत्‍महत्‍या का ख्‍याल आता है और वह ऊंचाई से कूदकर जान देते की कोशिश करती है। 

आप देखेंगे कि इमली जान देने वाली होती है तभी वहां आर्यन आ जाता है और इमली को रोक लेता है। दोनों जब घर पहुंचते हैं तो आर्यन की मां उन्‍हें साथ देखकर काफी खुश होती है। आर्यन की मां इमली को बहुत पसंद करती है और उसे बहू बनाना चाहती है। वह बिना कुछ सोचे समझे इमली के सामने आर्यन से शादी करने का प्रस्‍ताव रख देगी। 

वहीं दूसरी तरफ आने वाले एपिसोड में आदित्‍य इमली के चरित्र पर उंगली उठाएगा। वह अपने परिवार के सामने यह बात कहेगी कि इमली अब आर्यन के साथ रहना चाहती है। आदित्‍य इतना बौखला जाएगा कि वह इमली और आर्यन के बारे में अखबार में लिख देगा और दोनों के बीच नजदीकियों वाली बात सार्वजनिक हो जाएगी। अब देखना ये होगा कि क्‍या आदित्‍य और इमली का रिश्‍ता बिलकुल खत्‍म हो जाएगा? क्‍या इमली आर्यन से शादी के लिए हां कह देगी?

End of Article