Imlie Off Air: इमली TV सीरियल हो रहा ऑफ एयर, जानें कैसी होगी इमली सीजन 2 की कहानी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 01:10 PM IST

Imlie TV Serail Going To Off Air: टीवी धारावाहिक इमली की कहानी में दिलचस्प मोड़ के साथ जल्द ही आर्यन और इमली फिर से एक होंगे। हालांकि, अभी तक क्लाइमेक्स की पुष्टि नहीं हुई है।

Imlie Off Air: इमली TV सीरियल हो रहा ऑफ एयर, जानें कैसी होगी इमली सीजन 2 की कहानी!

TV Serail Imlie Off Air soon: टीवी धारावाहिक इमली अगले एपिसोड में दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न के लिए तैयार है, क्योंकि चीनी ने अपना मास्टर प्लान शुरू कर दिया है। चीनी को आर्यन और इमली की प्रेम कहानी और उनकी शादी के बारे में पता चल चुका है। इस प्रकार चीनी, मीठी से वादा करती है कि वह कपल को फिर से एकसाथ लाएगी। अब चीनी चुपके से आर्यन की कार में बैठ जाएगी और उसके साथ राठौर मेंशन पहुंच जाती है।

रोमांचक ट्रैक शुरू होता है जब चीनी आधी रात को आर्यन के सामने आने पर उसे पूरी तरह से चौंका देती है। चीनी का मास्टर प्लान अद्भुत काम करता है क्योंकि आर्यन, इमली को चीनी को भेजने के लिए घर बुलाता है। आर्यन अच्छी तरह जानता है कि चीनी, इमली की जिंदगी है और इसलिए चीनी उसके बिना नहीं रह सकती। इस प्रकार आर्यन, इमली को हवेली पर बुलाता है। हालांकि, देखते हैं कि कैसे चीनी, आर्यन और इमली को अपने प्यार का इजहार करवाएगी। क्या वो प्यार के टूटे हुए तारों को फिर से एक कर देगी?

ऑफ हो रहा इमली सीरियल!
इसी बीच खबर है रही है कि स्टार प्लस का टॉप टीवी सीरियल इमली बहुत जल्द ऑफ-एयर होने वाला है। इस खबर ने फैंस और दर्शकों को परेशान कर दिया है। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि निर्माता अब इसका सीक्वल उर्फ सीजन 2 लाने के लिए तैयार है। जिसमें इमली की बेटी चीनी की कहानी पर फोकस किया जाएगा। कहानी में दिलचस्प मोड़ के साथ जल्द ही आर्यन और इमली फिर से एक होंगे। हालांकि, अभी तक क्लाइमेक्स की पुष्टि नहीं हुई है।

इमली सीजन 2
शो के दूसरे सीजन में चीनी की लव लाइफ की कहानी देखने को मिलेगी। आर्यन, इमली और मालिनी के किरदार नए सीजन में नजर आएंगे या नहीं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इमली के निर्देशक और क्रिएटिव डायरेक्टर ने शो छोड़ दिया है और यह शो के ऑफ-एयर होने का कारण हो सकता है! आगे क्या होता है, यह जानने और नए अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
 

End of Article