Naagin 5 Hina Khan: नागिन-5 के सेट पर कल से होगा लाइट-कैमरा और एक्शन, हिना खान सबसे पहले करेंगी शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2020, 09:51 AM IST

Hina Khan Naagin 5 Shooting Date: हिना खान, एकता कपूर की इस हिट सीरीज का पहले ही हिस्सा बनने वाली थीं लेकिन शूटिंग डेट्स के कारण बात नहीं बन सकी थी...

Naagin 5 Hina Khan: नागिन-5 के सेट पर कल से होगा लाइट-कैमरा और एक्शन, हिना खान सबसे पहले करेंगी शूटिंग
Photo Credit: Instagram

हिना खान(Hina Khan) जल्द एकता कपूर(Ekta kapoor) के टीवी शो नागिन-5(Naagin-5) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस हिना खान के फैन्स उन्हें नागिन रूप में देखने के लिए बेहद एक्साइडेट हैं। निया शर्मा(Nia Sharma), रश्मि देसाई( Rashmi Desai), अनीता हसनंदानी(Anita Hassanandani) और विजयेंद्र कुमेरिया(Vijayendra Kumeria) के टीवी शो नागिन-4(Naagin 4) के खत्म होने के तुरंत बाद ही एकता कपूर नागिन-5 को लेकर आने वाली हैं। नागिन-5 में हिना खान ने साथ इश्कबाज फेम अभिनेत्री सुरभि चंदना(Surbhi Chandna) भी लीड रोल में होंगी। इतना ही नहीं फेमस एक्टर मोहित मल्होत्रा( Mohit Malhotra) और कुमकुम भाग्य स्टार धीरज धूपर(Dheeraj Dhoopar) भी मेड लीड रोल में होने वाले हैं। 

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने हिना खान के को-स्टार रहे मोहित मल्होत्रा को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक जल्द ही नागिन-5 की शूटिंग शुरू होने वाली है। जी हां, नागिन-5 की शूटिंग के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं अब जल्द मेकर्स शो की स्टारकास्ट के साथ शूट शुरू करने वाले हैं। 


नागिन-5 के कुछ ही एपिसोड्स में होंगी हिना खान
सोर्सेज के मुताबिक, 'सब कुछ चेक किया जा चुका है। हिन खान 31 जुलाई से नागिन-5 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। हालांकि हिना नागिन-5 के कुछ ही एपिसोड्स का हिस्सा रहने वाली हैं।' वैसे आपको बता दें हिना खान, एकता कपूर की इस हिट सीरीज का पहले ही हिस्सा बनने वाली थीं लेकिन शूटिंग डेट्स के कारण बात नहीं बन सकी


नागिन-4 फिनाले की हो चुकी शूटिंग
मेकर्स ने नागिन-4 फिनाले की शूटिंग खत्म कर ली है। फैन्स इसे देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं क्योंकि नागिन-4 फिनाले में सिर्फ निया शर्मा-रश्मि देसाई ही नहीं, बल्कि सुरभि ज्योति, अदा खान भी दिखने वाली हैं। शूटिंग सेट से निया शर्मा, रश्मि देसाई, सुरभि ज्योति और अदा खान फोटोज-वीडियोज भी खूब वायरल हो चुके हैं। 

End of Article