Super Dancer 4: हेमा मालिनी की परफॉरमेंस देख सब हैरान! धर्मेंद्र के गाने 'यमला पगला' पर भी किया डांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2021, 04:42 PM IST

हेमा मालिनी ने सुपर डांसर चैप्टर 4 पर मौजूदगी के दौरान अपने पुराने गाने 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' पर डांस किया और इस दौरान कंटेस्टेंट्स से लेकर जज तक सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

Super Dancer 4: हेमा मालिनी की परफॉरमेंस देख सब हैरान! धर्मेंद्र के गाने 'यमला पगला' पर भी किया डांस
Photo Credit: Instagram

मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सुपर डांसर चैप्टर 4 के 9 अक्टूबर को होने जा रहे ग्रैंड फिनाले से पहले इस वीकेंड बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक ड्रीमगर्ल कहलाने वालीं हेमा मालिनी कंटेस्टेंट्स को ट्रीट देने पहुंचीं। शो में सभी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस बेहद शानदार थीं, वहीं एपिसोड के दौरान एक खास एक्ट ने जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु को मंत्रमुग्ध कर दिया। दरअसल, स्पेशल गेस्ट हेमा मालिनी ने अपने खुद के गाने 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' पर खुद परफॉर्म किया।

इस दौरान होस्ट रित्विक धनजानी ने जज गीता कपूर से पूछा कि हेमा जी का डांस देखने के बाद उन्हें कैसा लगा। इस पर गीता कपूर ने जवाब दिया, 'यार, ये वो स्टार्स हैं, जिनको हमने परदे पर देखा है। मुझे विश्वास नहीं होता कि मैंने उन्हें अभी-अभी लाइव डांस करते देखा है! मैम, थैंक यू सो मच।'

Hema Malini in Super Dancer

आगे कंटेस्टेंट्स के लिए गीता कपूर ने कहा, 'ये नहीं जानते अभी क्या हुआ मंच पर। मैम, हमें आशीर्वाद देने और इस मंच पर आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इन बच्चों को आज आपने यहां आकर आशीर्वाद दिया है। आपने सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है-यह परफॉर्मेंस और आज आप यह ट्रॉफी भी लेकर आई हैं। इसे हमारे लिए इतना खास बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया!'
 
गीता कपूर की इन बातों पर हेमा मालिनी ने कहा, 'आपका शुक्रिया। मैं यहां आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। आप लोगों ने इतने बच्चों को प्रोत्साहित करके यहां इस मुकाम तक लाया। पूरा योगदान खासतौर पर आपका है और उन बच्चों का भी, जिन्हें आपने चुना है। इनमें से हर एक बेस्ट है। मैंने बस इस परफॉरमेंस को क्लासिकल स्टाइल में किया है।'

Hema Malini Super Dancer 4
 
जैसे ही हेमा मालिनी मंच से नीचे उतरीं, जज शिल्पा शेट्टी ने हैरानी जताते हुए कहा, 'मैं इतना बोलना चाहूंगी कि हेमा जी बहुत ही अनुशासित हैं। जब आप बड़प्पन देखते हैं, तो आज हमने देखा वो ऐसे ही नहीं आता। हेमा जी बहुत अनुशासन के साथ अपनी जिंदगी जीती हैं और उन्होंने यही बात अपने बच्चों को भी सिखाई। मैंबहुत प्रेरित हूं उनसे!'


 
जज अनुराग बसु ने कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं इस शो का हिस्सा हूं और मुझे यह देखने को मिला है। मल्टी-टास्किंग कोई हेमा जी से सीखे। अगर हमें दो काम एक साथ आ जाते हैं तो हम शिकायत करते हैं और हेमा जी कितने सारे रोल एक साथ निभाती हैं। और सब लगन के साथ करती हैं!'

जट यमला पगला दीवाना पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की डांस परफॉरमेंस:

हेमा मालिनी ने सुपर डांसर 4 शो के दौरान तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया गाने के अलावा पति धर्मेंद्र के जट यमला पगला दीवाना पर भी परफॉर्म किया। इस दौरान हेमा के साथ जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी परफॉर्म करते हुए नजर आईं।

बता दें कि सुपर डांसर - चैप्टर 4 का ग्रैंड फिनाले - 'नचपन का महामहोत्सव' 9 अक्टूबर को होने वाला है, जब इस सीजन के विनर की घोषणा होगी!

End of Article