अंकित गुप्ता ने छोड़ा उड़ारियां TV सीरियल, 15 साल के लीप के साथ खत्म होगा फतेह का रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 10:09 PM IST

Ankit Gupta to quit Udaariyaan: माना जा रहा है कि अंकित गुप्ता सीरियल में 15 साल का लीप आने के बाद शो को अलविदा कह देंगे। 'उडारियां' से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें फतेह कहीं भी नजर नहीं आए थे।

अंकित गुप्ता ने छोड़ा उड़ारियां TV सीरियल, 15 साल के लीप के साथ खत्म होगा फतेह का रोल

Ankit Gupta to quit Udaariyaan: 'उड़ारियां' टीवी सीरियल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। प्रियंका चहर चौधरी, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता स्टारर 'उड़ारियां' (Udaariyaan) में हाल ही में 6 साल का लीप दिखाया गया है। इससे शो की टीआरपी में कुछ खास उछाल नहीं आ पाया है। अब मेकर्स ने एक बार फिर से 'उड़ारियां' में लीप लाने का फैसला किया है और इस बार शो में करीब 15 साल का लीप दिखाया जाएगा। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इसी लीप के साथ दर्शकों का चहेता एक किरदार शो के अलविदा कह देगा।

जी हां, कलर्स टीवी के इस धमाकेदार शो से लीप के बाद 'उड़ारियां' का एक मुख्य कलाकार हमेशा के लिए अलविदा कह देगा। ये कोई और नहीं बल्कि अंकित गुप्ता हैं। जिसका नाम सुनकर लोगों को वाकई हैरानी हो रही है। अंकित गुप्ता शो में फतेह की भूमिका निभा रहे हैं। 

माना जा रहा है कि अंकित गुप्ता सीरियल में 15 साल का लीप आने के बाद शो को अलविदा कह देंगे। 'उडारियां' से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें फतेह कहीं भी नजर नहीं आए थे। इसी के बाद से फैंस परेशान हैं और मेकर्स से ऐसा ना करने की अपील कर रहे हैं।

अंकित गुप्ता के 'उड़ारियां' शो छोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इस पर बेहद निराश हैं। कई यूजर्स, अंकित गुप्ता के शो छोड़ने की अटकलों पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनको लगता है कि अंकित शो की जान हैं। हालांकि सीरियल्स को छोड़कर जाना अब लगता है भारतीय टेलीविजन का ट्रेंड बन गया है। अब अंकित गुप्ता भी इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

End of Article