इन हसीनाओं संग हर्षद चोपड़ा का खूब सुर्खियां में रहा ऑनस्क्रीन रोमांस, 2 एक्ट्रेस से अफेयर की भी आईं खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 10:35 AM IST

harshad chopda best Pair on TV Shows: हर्षद चोपड़ा ने 1 दशक से लंबे करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया और ऑनस्क्रीन भी रोमांस किया है। लेकिन ये हैं कुछ ऐसी बालाएं जिनके साथ हर्षद की केमिस्ट्री स्क्रीन पर एकदम आग लगाती दिखी।

इन हसीनाओं संग हर्षद चोपड़ा का खूब सुर्खियां में रहा ऑनस्क्रीन रोमांस, 2 एक्ट्रेस से अफेयर की भी आईं खबरें

Harshad Chopda Pair on screen: हर्षद चोपड़ा, टीवी जगत के सबसे पॉपुलर हैंडसम अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अभिनेता को देखकर बहुत लोगों के दिलों की धड़कन तेज हो जाती है। टीवी ही नहीं वे देश के मोस्ट डिजायरेबल सितारों में से एक हैं जो किसी के साथ भी काम करे स्क्रीन पर आग लगा ही देते हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि एक कलाकार की आंखें बहुत कुछ बोलती हैं, वाकई अगर आप हर्षद चोपड़ा को देखेंगे तो आपको भी इस बात पर यकीन हो जाएगा। किलर लुक्स के साथ साथ हर्षद के पास एक्सप्रेसिव तथा इंप्रेसिव आंखें भी है। यहीं नहीं एक अच्छा अदाकार बनने के लिए आपके व्यक्तित्व में एक चार्म होना भी जरूरी है। और ये चार्म आपकी बॉडी लैंग्वेज से आता है। वैसे तो हर्षद ने 1 दशक से लंबे करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया और ऑनस्क्रीन भी रोमांस किया है। लेकिन ये हैं कुछ ऐसी बालाएं जिनके साथ हर्षद की केमिस्ट्री स्क्रीन पर एकदम आग लगाती दिखी।

अदिति गुप्ता संग हर्षद चोपड़ा – एकता कपूर द्वारा निर्देशित किस देश में है मेरा दिल में हर्षद और अदिति की जोड़ी बहुत सुलझी हुई और प्यारी लग रही थी। शो में दोनों ने हीर और प्रेम का किरदार निभाया था। दिलचस्प बात ये है कि शो के दौरान दोनों की केमिस्ट्री इतनी बवाल थी कि फैन्स ने उन्हें कपल घोषित कर दिया था, हालांकि ऑफ स्क्रीन उनके बीच ऐसा कुछ था नहीं। 

जेनिफर विंगेट संग हर्षद चोपड़ा – टीवी जगत की बोल्ड ब्यूटी जेनिफर की जोड़ी हर्षद के साथ बिना किसी शक के खूब जचती है। बेपनाह में आदित्य हुडा का किरदार में हर्षद ने जेनिफर के साथ काम किया था। तथा दोनों के फैन्स को उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी और केमिस्ट्री बेहद धमाकेदार लगी थी। कहा जाता है कि जेनिफर और हर्षद ऑफस्क्रीन भी एक-दूसरे को डेट करने लगे थे, हालांकि दोनों ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की।

प्रणाली राठौड़ संग हर्षद चोपड़ा – ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु का किरदार निभाकर सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाले हर्षद को प्रणाली के साथ देखकर दर्शक काफी उत्सुक हो जाते हैं। पर्दे पर इतनी कमाल केमिस्ट्री के कारण दोनों का नाम भी एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये रियल में भी डेट कर रहे हैं! 

सृति झा संग हर्षद चोपड़ा – दिल से दी दुआ और सौभाग्यवती भव जैसे टीवी सीरियलों में साथ काम करने के बाद। हर्षद और सृति की जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। जनता ने तो बहुत समय तक उनका नाम एक-दूसरे के साथ जोड़े रखा था।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' fame Harshad Chopra was cheated in love, Sriti  Jha fell in love with friend Kunal Karan Kapoor - 'ये रिश्ता क्या कहलाता  है' फेम हर्षद चोपड़ा को

अनुप्रिया कपूर संग हर्षद चोपड़ा – आईटीवी के लिए ‘तेरे लिए’ शो में अनुराग और तानी का किरदार निभा रहे हर्षद और अनुप्रिया की जोड़ी भी खूब सुर्खियों में छाई रही थी।

End of Article