Shaheer Sheikh Net Worth and Property: टीवी के सबसे हैंडसम ऐक्टर्स में एक शहीर शेख आज (26 March) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 26 मार्च 1984 को उनका जन्म भद्रवाह में हुआ था। शहीर को उनके लुक के साथ ही उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है।शाहीर शेख की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने एलएलबी की हुई है, लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में हो गई। यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शहीर शेख ने साल 2015 में इंडोनेशियन रिऐलिटी शो 'एशियाज गॉट टैलंट’ शो को होस्ट किया था। इस शो में शहीर के को-होस्ट ऐक्टर मार्क नेल्शन थे।
शहीर शेख ने 2009 ने क्या मस्त है लाइफ से अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। तब वह अपने किरदार वीर मेहरा के नाम से काफी मशहूर हो गए थे। शाहीर शेख ने अपने टेलीविजन करियर में एक से बढ़कर एक टीवी शो किए हैं। वह बेस्ट ऑफ लक निक्की से महाभारत, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, यह रिश्ते हैं प्यार के जैसे कई बिग बजट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। यही कारण है कि आज वह किंग साइज लाइफ जीते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहीर शेख सालाना करोड़ों रुपए कमा लेते हैं।
शहीर शेख मुंबई के एक पॉश घर में रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, शाहीर शेख का कार कलेक्शन भी जबरदस्त है। वह कई महंगी कार के मालिक हैं जिनकी झलक अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल जाती है। वह बीएमडब्ल्यू, स्कोडा और मर्सिडीज बेंज जैसे लग्जरियस कार के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहीर शेख की एक खुद की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। इस कंपनी से भी शाहीर शेख को तगड़ा मुनाफा होता है।
एक्टर शहीर शेख की नेट वर्थ करोड़ों में है। Gdatamart के अनुसार, शाहिर शेख का नेट वर्थ 3 मिलियन डॉलर है। इतना ही नहीं, वह किसी भी शूट के लिए एक दिन का 1.20 लाख रुपए चार्ज करते हैं। 2020-2021 में शाहीर शेख का नेट वर्थ काफी तेजी से बढ़ता गया। वह एक प्रोफेशनल टेलीविजन एक्टर हैं और इंडियन टीवी इंडस्ट्री उनके लिए पैसे कमाने का अहम जरिया है।

