IAS बनने की चाहत रखने वाली साक्षी तंवर लेती हैं इतनी फीस, दे चुकी हैं टीवी इतिहास का सबसे पॉपुलर किसिंग सीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 06:44 AM IST

टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' पार्वती यानी साक्षी तंवर आज यानि 12 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 में राजस्थान के अलवर में हुआ था।

IAS बनने की चाहत रखने वाली साक्षी तंवर लेती हैं इतनी फीस, दे चुकी हैं टीवी इतिहास का सबसे पॉपुलर किसिंग सीन

टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' पार्वती यानी साक्षी तंवर आज यानि 12 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 में राजस्थान के अलवर में हुआ था। साक्षी के पिता राजेंद्र सिंहर तंवर एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं। टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस और बहू साक्षी तंवर भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। साक्षी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर साक्षी ने जादू चलाया है।

साक्षी तंवर ग्रेजुएशन के बाद आईएएस की तैयारी कर रही थीं। साक्षी ने अेनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई लेडी श्रीराम कॉलेज नई दिल्ली से की है। कॉलेज के दिनों में वह कॉलेज की ड्रामा सोसाइटी की प्रेसिडेंट थी और वह नाटकों में हिस्‍सा लेती रहती थीं। साक्षी के एक करीबी दोस्त ने उन्हें दूरदर्शन में एक प्रोग्राम अलबेला सुर मेला के एकरिंग में ऑडिशन देने की सलाह दी थी। उन्‍होंने ऑडिशन दिया और वो चुन ली गईं। 

इस किरदार से हुईं फेमस

‘कहानी घर घर की’ मे साक्षी के निभाये पार्वती अग्रवाल के किरदार नें उन्हे घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। ‘कुटुंब; ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘बालिका वधू’ जैसे सीरियल्‍स ने उनके करियर को नया मुकाम दिया। 

साक्षी तंवर की फीस 

इस वक्त भी साक्षी टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं और उनकी एक दिन की फीस 1.5 लाख है जो बाकि एक्ट्रेस से कही ज्यादा है। साक्षी आमिर खान के साथ फ‍िल्‍म दंगल में नजर आ चुकी हैं। इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने आमिर खान की पत्‍नी का रोल किया था। 

सिंगल मदर हैं साक्षी

साक्षी तंवर 48 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। साक्षी कह चुकी हैं- 'मुझे अभी ऐसा कोई नहीं मिला है जिससे मैं शादी करना चाहूं। मेरा शादी पर पूरा विश्वास है और मैंने मेरे परिवार में कई सफल शादियां देखी हैं।' साक्षी ने साल 2018 में 8 महीने की एक बेटी को गोद लिया था। साक्षी ने अपनी बेटी का दित्या रखा था। इस नाम का मतलब है-जो आपकी प्रार्थनाओं का जवाब दे। 

राम कपूर संग इंटिमेट सीन 

साक्षी तंवर टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में साक्षी और राम कपूर के इंटीमेट सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ये टीवी इतिहास का सबसे लंबा किसिंग सीन था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीन की शूटिंग के दौरान साक्षी सहज नहीं थी। इस कारण शूटिंग को भी कुछ वक्त के लिए रोकना पड़ा था। कुछ रीटेक के बाद इस सीन को फाइनल किया गया था। हालांकि, दोनों को काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे। 

End of Article