Yoga Day 2020: चाइल्ड आर्टिस्ट से टीवी के राम-सीता तक ने किए योगासन, योगा के बारे में बताए एक्सपीरियंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2020, 12:59 PM IST

TV Celebs International Yoga Day 2020 Posts: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, कई टीवी सितारों ने योगा के बारे में बात की और इस लेकर अपने नए पोस्ट साझा किए...

Yoga Day 2020: चाइल्ड आर्टिस्ट से टीवी के राम-सीता तक ने किए योगासन, योगा के बारे में बताए एक्सपीरियंस
Photo Credit: Instagram

आश्का गोराडिया, अबीगैल, करणवीर बोहरा, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी सहित कई टीवी सेलेब्स योगा से इंस्पायर हैं। टीवी सितारों ने इन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, कई टीवी सितारों ने योगा के बारे में बात की और इस लेकर अपने नए पोस्ट साझा किए।

टीवी सेलेब्स में से कुछ ने अपनी योगा जर्नी को लेकर भी एक्सपीरियंस शेयर किया। जबकि अन्य ने अपने पसंदीदा योगा पोज सोशल मीडिया पर साझा किए। टीवी शो ये है मोहब्बतें में काम कर चुकीं चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन भी आजकल योगा प्रेक्टिस कर रही हैं।

रुहानिका ने योगा पोज वाले फोटोज शेयर कर लिखा, 'मैं लगातार योगा का अभ्यास कर रही हूं खासतौर पर तब से जबसे हमसे हमारे घरों में रहने के लिए कहा गया। मजबूत और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सब कुछ करने के लिए कहा जाता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के अलावा, योग मेरी एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी मेरी मदद करता है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि ये सब योगा ये ही होगा। यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बच्चों से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का आग्रह कर रहती हूं।'

टीवी एक्ट्रेस अबीगैल पांडे ने भी इस योग दिवस पर प्रेक्टिस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने सभी को लगातार प्रैक्टिस करने और योगा दिवस की बधाई दी हैं।

टीवी कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने भी अपने फैन्स को योग दिवस की बधाईयां दी हैं। दोनों ने इस मौके पर एक खतरनाक बैलेसिंग योगा पोज किया है। इसमें दोनों का बैलेंस बहुत ही शानदार दिख रहा है। 

आश्का गोराडिया लंबे टाइम से योगा से जुड़ी हुई हैं। टीवी एक्ट्रेस आश्का लगातार योगा सेमीनार भी लेती रहती हैं। योग दिवस के मौके पर उन्होंने पति के साथ योगा करते हुए फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने फैन्स को नए योग इवेंट के बारे में भी जानकारी दी है। 

बिग बॉस में नजर आ चुके टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने भी योगा करते हुए फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करणवीर बोहरा त्रिकोण आसन करते दिख रहे हैं। 
चाइल्ड आर्टिस्ट आकृति शर्मा भी योगा दिवस में पीछे नहीं है। आकृति ने भी अपने फैन्स के साथ योगा पोज की तस्वीरें शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं।

End of Article