GHKKPM Spoiler: विराट से होने लगा है श्रुति को प्यार, इधर कमिश्नर को भनक लगने से मिलेगी जॉब जाने की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 03:57 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin Upcoming Twist Spoiler: अपकमिंग एपिसोड में स्थिति यह होगी कि विराट के कमिश्नर को उसके और श्रुति के अफेयर के बारे में पता चलेगा और यह फैक्ट भी कि विराट का एक बच्चा भी है...

GHKKPM Spoiler: विराट से होने लगा है श्रुति को प्यार, इधर कमिश्नर को भनक लगने से मिलेगी जॉब जाने की धमकी

गुम है किसी के प्यार में इस समय हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रहा है। शो की कहानी इन दिनों विराट पर फोकस कर रही है और वह कैसे सई से श्रुति के बारे में सच्चाई छुपा रहा है। विराट इसके लिए दोषी महसूस करता है। दूसरी ओर, सई को यह भी संदेह है कि विराट कुछ कर रहा है। गुम है किसी के प्यार में सीरियल में विराट, श्रुति की अच्छी देखभाल कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि वो सहज रहे। जबकि विराट सच्चाई को सामने न आने देने की पूरी कोशिश कर रहा है। 

यहां विराट, श्रुति को किसी भी तरह के दर्द और दुख से गुजरने नहीं दे रहा है। यहां तक कि श्रुति और उसके नवजात बच्चे की खातिर विराट अपने परिवार, पत्नी के खिलाफ भी जा रहा है। इधर धीरे-धीरे श्रुति, विराट से जुड़ रही है। अब कहानी में ट्विस्ट ये है कि श्रुति को विराट से प्यार होने लगा है क्योंकि उसे लगता है कि विराट वह है जो उसका सम्मान करता है और उसके नन्हे बच्चे की देखभाल करता है जैसे सदा उसकी देखभाल करता था। कहानी में यह बदलाव जल्द ही विराट और श्रुति को लोगों के लिए एक विवाहित कपल में बदल देगा।

अपकमिंग एपिसोड में स्थिति यह होगी कि विराट के सीनियर को उसके और श्रुति के अफेयर के बारे में पता चलेगा और यह फैक्ट भी कि विराट का एक बच्चा भी है। विराट के सीनियर सवाल खड़ा करेंगे कि सई जैसी पत्नी के साथ बेईमानी करने और किसी और के पीछे जाने का कारण क्या है? 

यहां ताकि कि विराट को धमकी भी मिलेगी कि अगर उन्होंने इस अफवाह को साफ नहीं किया तो उन्हें अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ सकती है। विराट पहले से ही काफी परेशान है, ऐसे में वो कमिश्नर को कहेगा कि उससे कोई व्यक्तिगत सवाल न पूछें। जल्द ही कमिश्नर असली सच्चाई जानने के लिए विराट का डीएनए टेस्ट कराने की धमकी देंगे।

End of Article