Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को पता चलेगा सवि के पिता का नाम, सई अपने मुंह से बताएगी सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 08:17 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है कि किसी के प्यार में नए ट्विस्ट और टर्न कहानी को रोमांचक बना रहे हैं। जल्द ही विराट को सई के बेटी सवि का सच पता चल जाएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को पता चलेगा सवि के पिता का नाम, सई अपने मुंह से बताएगी सच

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin major twist: स्टार प्लस के सीरियल गुम है कि किसी के प्यार में नए ट्विस्ट और टर्न कहानी को रोमांचक बना रहे हैं। दर्शकों को इंतजार रहता है कि नए एपिसोड में अब क्या होगा। विराट अपने बेटे विनायक का इलाज कराने गांव आया है और उसका सामना पांच साल पहले एक हादसे में गुम हो गई उसकी पहली बीवी सई से हो गया है। 

सई जहां गांव की महिलाओं को शिक्षा देती है, वहां लोकल एमएलए गुलाब राव रिसॉर्ट बनाना चाहता है और सई वहां अस्पताल बनाना चाहती है। इस वजह से एमएलए गुलाब राव उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है और उसके चरित्र पर उंगली उठा चुका है। सई कई बार गुलाब राव को सबक सिखा चुकी है। 

विराट ने भी सई के खिलाफ बोलने पर गुलाब राव की जमकर मार लगाई थी। अब वह सई और विराट से अपने अपमान का बदला ले रहा है और इसके लिए उसने हमला करवाकर सई के बेटी सवि को उठवा लिया है। विराट गुंडों से लोहा लेगा और किसी तरह सवि को बचाने की कोशिश करेगा। गुंडे सवि पर गोली चला देंगे और विराट उसे बचाने भागता है। इस बीच सई विराट से कहती है कि विराट प्लीज हमारी बच्ची को बचा लो। अगर विराट सई की इस बात पर गौर देगा तो उसे पता चल जाएगा कि सवि उसकी और सई की बेटी है। 

कहानी में आएगा नया ट्विस्ट 

विराट को जब ये पता चल जाएगा कि सवि उसकी बेटी है और सई इतने वर्षों से अपनी जिंदगी में वहीं ठहरी हुई है जहां से वह विराट से अलग हुई थी तो वह उसने अपनाने का प्रयास करेगा। लेकिन ट्विस्ट तब आएगा जब पत्रलेखा वहां पहुंच जाएगी। विराट ने सई के जाने के बाद पत्रलेखा से शादी कर ली थी और जब पत्रलेखा को सई के जिंंदा होने का पता चलेगा तो वह अपनी किस्मत पर रोएगी। देखना होगा कि क्या चव्हाण निवास में सई की वापसी होने वाली है?  

End of Article