Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट से 50 हजार लेकर गायब हो जाएगी सई, पाखी लगाएगी भाग जाने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2021, 09:33 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Serial Update: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में के आगामी एपिसोड में सई जोशी नया सीन क्रिएट करेगी जिसके बाद परिवार उस पर फ‍िर आरोप लगाएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट से 50 हजार लेकर गायब हो जाएगी सई, पाखी लगाएगी भाग जाने का आरोप

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Serial Update: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में सई जोशी (Ayesha Singh) आए दिन कोई ना कोई ऐसी हरकत कर देती है जिसके बाद चव्‍हाण परिवार उसकी खिलाफत पर उतर आता है। अब सीरियल के आगामी एपिसोड में सई जोशी नया सीन क्रिएट करेगी जिसके बाद परिवार उस पर फ‍िर आरोप लगाएगा। खासकर पत्रलेखा (Aishwarya Sharma) को सई पर आरोप लगाने का एक और मौका मिल जाएगा। 

अभी तक आने देखा कि सई के पति एसीपी विराट चव्‍हाण (Neil Bhatt) ने धूमधाम से किसी त्‍यौहार की तरह सई का जन्‍मदिन मनाया। पाखी के अलावा पूरा परिवार इस बर्थडे पार्टी का हिस्‍सा बना और सभी ने खूब मस्‍ती की। अब दर्शक देखेंगे कि जन्‍मदिन के अगले दिन सई अपनी गुल्‍लक तोड़कर पैसे जुटा रही है और विराट उससे पूछता है कि उसे कितने पैसों की जरूरत है। सई कहती है कि उसे 50 हजार रुपये चाहिए लेकिन वो व‍िराट को ये नहीं बताती है कि उसे 50 हजार रुपये क्‍यों चाहिए। 

शाम को आठ बजे तक सई कॉलेज से घर वापस नहीं आएगी तो पूरा परिवार चिंता में पड़ जाएगा। भवानी काकू, निनाद और ओमी सहित सभी को इस बात का अंदेशा है कि जरूर ये सई नया बखेड़ा खड़ा करेगी। सभी चिंता में हैं कि पता नहीं ये लड़की इतनी देर तक कहां हैं और वो भी किसी को बिना बताए। जब विराट घर लौटेगा तो सई के बारे में पूछेगा तो पाखी ताना मारेगी। 

पाखी लगाएगी भाग जाने का आरोप 

विराट को जब पता चलेगा कि सई अब तक घर नहीं आई है तो विराट कहेगा कि अब उसे सई की चिंता हो रही है क्‍योंकि वह आज 50 हजार रुपये लेकर घर से गई है। इसके बाद तो पाखी सई पर घर से भाग जाने का आरोप लगाएगी। पाखी कहेगी कि सई ना केवल घर से गायब है बल्कि वह 50 हजार रुपये लेकर भी गई है। इसके बाद विराट को भी उसकी ज्‍यादा फिक्र होगी कि कहीं सई किसी मुश्‍किल में तो नहीं है। अब देखना ये होगा कि आखिर सई 50 हजार रुपये लेकर कहां गई। 

End of Article