Imlie Spoiler Update: दम तोड़ेगी इमली-आदित्य की लव स्टोरी, टीवी शो में आने वाला है तगडा ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 08:41 AM IST

Imlie Serial Latest Update: मनस्वी वशिष्ठ, मयूरी देशमुख और सुंबुल तौकीर खान स्टारर शो ‘इमली’ की कहानी में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

Imlie Spoiler Update: दम तोड़ेगी इमली-आदित्य की लव स्टोरी, टीवी शो में आने वाला है तगडा ट्विस्ट

Imlie Serial Latest Update: मनस्वी वशिष्ठ, मयूरी देशमुख और सुंबुल तौकीर खान स्टारर शो ‘इमली’ की कहानी में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आदित्य अपनी पूर्व पत्नी इमली और आर्यन को एक करने के बाद देश छोड़ देगा। वह इमली से बहुत दूर चला जाएगा और इस तरह उसकी और इमली की लव स्टोरी का अंत हो जाएगा।  

सीरियल में अभी तक आपने देखा कि इमली ने आर्यन के जीजा अरविंद की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। यह बात अरविंद के दुश्मनों को पता चल गई है कि इमली अरविंद मर्डर केस की हकीकत जानना चाह रही है। इस वजह से उसका अपहरण हो जाता है। अरविंद के दुश्मनों ने उसे कार में जिंदा जलाया था और अब इमली को भी जिंदा जलाकर मारने की प्लानिंग करते हैं। 

इसी बीच आर्यन इमली के पास पहुंच जाएगा और मारपीट में उसे चोट लग जाएगी और वो बेहोश हो जाएगा। इसके बाद आदित्य दोनों की मदद के लिए पहुंचेगा। वह अपनी जान पर खेलकर अकेले ही सभी गुंडों का सामना करेगा। कुछ ही देर में वहां पुलिस भी आ जाएगी और सभी गुंडे अरेस्ट कर लिए जाएंगे। इसी बीच इमली आर्यन को बताएगी कि अरविंद की मौत के पीछे आदित्य का हाथ नहीं है। आर्यन को लगता है कि उसके जीजा की मौत आदित्य की खबरों की वजह से हुई। 

लेकिन जब उसे हकीकत पता चलेगा कि तो वो आदित्य से माफी मांगेगा। इसके बाद आदित्य दोनों को एक साथ करके चला जाएगा। जाने से पहले आदित्य अपने परिवार को विदाई देगा। दरअसल, टीवी एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने सीरियल इमली को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ऐसे में मेकर्स ने इस प्लॉट को तैयार किया है। 

End of Article