Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के प्रेग्नेंसी टेस्ट में हो गई गड़बड़, इस वजह से पत्रलेखा के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 04:03 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler alert: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी इन दिनों अलग ट्रैक पर चल रही है। इन दिनों शो में प्रेग्नेंसी ट्रैक चल रहा है जिसमें जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के प्रेग्नेंसी टेस्ट में हो गई गड़बड़, इस वजह से पत्रलेखा के उड़े होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler alert: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी इन दिनों अलग ट्रैक पर चल रही है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के लीड रोल वाले इस शो में प्रेग्नेंसी ट्रैक चल रहा है जिसमें जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है। फैंस ने अभी तक देखा है कि सेरोगेसी की मदद से सई और विराट का बच्चा पत्रलेखा की कोख में पल रहा है। पत्रलेखा ने चाल चलकर अपनी कोख दे दी और अब वो धौंस जमाकर विराट का अटेंशन पाती है। 

पत्रलेखा विराट का साथ चाहती थी और वह इसमें सफल हो गई। विराट अपने बच्चे की खातिर पत्रलेखा का ख्याल रख रहा है। उसके कहने पर विराट उसे आइसक्रीम खिलाने बाहर ले जाता है। सई की तबियत खराब हो जाती है, उसके माथे में दर्द, पैरों में दर्द और अगली सुबह उसे उल्टी भी आती है। घर की मुखिया भवानी इन लक्षणों को देखकर कहती है कि ये तो प्रेग्नेंसी के लक्षण हैं। हालांकि डॉक्टर ने कहा था कि सई मां नहीं बन सकती है लेकिन सभी किसी चमत्कार की उम्मीद से सई की तरफ देखने लगते हैं । 

इसके बाद सई की सास और बाकी घर वाले उसे प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की सलाह देते हैं। सई हॉस्पिटल में प्रेग्नेंसी टेस्ट करती है लेकिन जैसे ही रिजल्ट आता है तो उसके हाथ किट गिर जाती है और वह नहीं देख पाती कि टेस्ट में क्या आया। वह घर आता है तो सब टेस्ट के बारे में पूछते हैं लेकिन उसके पास कोई जवाब नहीं होता। 

दूसरी तरफ पत्रलेखा को डर है कि अगर सई प्रेग्नेंट हुई तो विराट उसका ख्याल रखना बंद कर देगा और वह अपनी पत्नी सई के करीब चला जाएगा। उसे डर है कि मुश्किल से विराट का जो अटेंशन उसे मिला है, वो छिन जाएगा। यह सोचकर पाखी यानी पत्रलेखा के होश उड़ जाते हैं। उसे समझ नहीं आता कि वो क्या करे। दर्शक भी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या वाकई सई प्रेग्नेंट है? अगर सई की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पत्रलेखा का अगला कदम क्या होगा? 

End of Article