'अडल्ट कंटेंट' दिखाने का फैन्स लगा रहे आरोप, गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स पर फूटा दर्शकों का गुस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 06:17 PM IST

Fans slam Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin makers: गुम है किसी के प्यार में के फैन्स को टीवी सीरियल में दिखाया जा रहा कंटेंट अच्छा नहीं लग रहा है। वो देवर और भाभी द्वारा शेयर किए जा रहे बंधन पर सवाल उठा रहे हैं....

'अडल्ट कंटेंट' दिखाने का फैन्स लगा रहे आरोप, गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स पर फूटा दर्शकों का गुस्सा

Fans slam Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin makers: नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में कई कारणों से सुर्खियों में बना हुआ है। जहां कुछ फैन्स कहानी से प्यार कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो शो को ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल दिखाई जा रही कहानी पाखी के बारे में है जो ऐश्वर्या शर्मा द्वारा निभाई जा रही है। पाखी सीरियल में विराट और सई (नील भट्ट और आयशा सिंह) के होने वाले बच्चे की सरोगेट मदर है। हाल ही के एक एपिसोड में दर्शकों ने विराट को अपनी पत्नी सई को पीछे छोड़ते हुए पाखी को आइसक्रीम डेट पर ले जाते हुए देखा। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

दरअसल गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल के फैन्स को यह अच्छा नहीं लग रहा है। वो देवर और भाभी द्वारा शेयर किए जा रहे बंधन पर सवाल उठा रहे हैं। तो वहीं कुछ ने इस ट्रैक को 'अडल्ड कंटेंट' भी बता रहे हैं। यहां पढ़ें सीरियल की स्टोरीलाइन से खफा फैंस कर रहे मेकर्स के लिए ऐसे ट्वीट्स...

शो के आने वाले ट्रैक में विराट अपनी जिंदगी में दो गर्भवती महिलाओं के बीच फंसेंगे। नवीनतम ट्रैक में सई, पत्रलेखा को इतना उत्तेजित करती है कि वह घर छोड़कर पुना में आत्महत्या का प्रयास करती है। अब क्या होगा? क्या विराट को प्रभावित करने की पत्रलेखा की कोशिशें बेकार जाएंगी? वहीं दूसरी ओर अश्विनी को सई के गर्भवती होने का भी संदेह है। आखिर कैसे विराट, सई और पाखी दोनों के साथ दो प्रेग्नेंसी की चुनौतियों का सामना करेगा। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

End of Article