GHKKPM 3 Major Twist: सई और विराट का होगा तलाक?, श्रुति दिखाएगी असली रंग, 'गुम है...' में आने वाले हैं 3 बड़े ट्विस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 08:25 AM IST

Ghum hai kisikey pyaar meiin spoiler: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में तूफान आया हुआ है। विराट सब कुछ भूलकर श्रुति की परवाह में लगा है और इसकी वजह से उसका सई से रिश्‍ता टूटने की कगार पर आ गया है।

GHKKPM 3 Major Twist: सई और विराट का होगा तलाक?, श्रुति दिखाएगी असली रंग, 'गुम है...' में आने वाले हैं 3 बड़े ट्विस्‍ट

Ghum hai kisikey pyaar meiin spoiler: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में तूफान आया हुआ है। विराट सब कुछ भूलकर श्रुति की परवाह में लगा है और इसकी वजह से उसका सई से रिश्‍ता टूटने की कगार पर आ गया है। विराट ना तो टाइम से सई के अवॉर्ड फंक्‍शन में पहुंचा और ना ही उसने किसी को ये बताया कि ये श्रुति कौन है? सई यानि उसकी पत्‍नी भी बार बार पूछ रही है कि श्रुति आखिर है कौन और उसका उससे क्‍या रिश्‍ता है लेकिन विराट कुछ भी बताने को तैयार नहीं। 

श्रुति देगी विराट को धोखा

श्रुति विराट के दोस्‍त सदानंद की बीवी है जिसका एनकाउंटर हो गया था। सदानंद ने मरते वक्‍त व‍िराट से वचन लिया था कि वो उसकी पत्‍नी और होने वाले बच्‍चे का ख्‍याल रखेगा। इसीलिए विराट श्रुति को सबसे छिपाकर नागपुर ले आया और अस्‍पताल में भर्ती कराया। यहां श्रुति बेटे को जन्‍म देगी। ट्विस्‍ट ये है कि डिलीवरी से पहले तक श्रुति विराट की मदद ले रही थी लेकिन बच्‍चा होने के बाद वो अपना रंग द‍िखाने लगेगी। वो विराट पर उसके बच्‍चे के सिर से पिता का साया उठाने का आरोप लगाएगी। 

सई लेगी विराट से तलाक?

दूसरी तरफ चव्हाण निवास में विराट की इस हरकत से बवाल हो रहा है। सभी लोग उसे गलत समझ रहे हैं और सबको लगता है कि श्रुति से व‍िराट का सीक्रेट अफेयर है। वहीं सई को भी इस बात का पूरा शक हो गया है और वो चव्‍हाण निवास से चले जाने का ऐलान कर देती है। सई विराट से अलग होने के साथ साथ कह देती है कि वो विराट से सारे र‍िश्‍ते खत्‍म कर देगी। 

पाखी उठाएगी मौके का फायदा 

पत्रलेखा यानि पाखी कभी विराट की दोस्‍त हुआ करती थी लेकिन विराट से सई से शादी कर ली और पाखी की शादी विराट के भाई सम्राट से हो गई। तभी से पाखी को इस बात का मलाल है कि विराट उसका ना होकर सई का हो गया। अब जब विराट श्रुति के करीब जा रहा है तो पाखी सई को भड़का रही है और इस मौके का फायदा उठाना चाहती है। वह सई को विराट से तलाक लेने के लिए कहेगी।

End of Article