GHKKPM की पाखी के रोल को 5 एक्ट्रेस ने कहा- No, Nimki Mukhiya से Ishqbaaz तक की एक्ट्रेस को मिला था ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2021, 05:15 PM IST

GHKKPM pakhi Role Refused By 5 TV Actresses: कोई नहीं करना चाहता सेकंड लीड रोल तो कोई ऑडिशन से बाहर। जानें ऐश्वर्या शर्मा से पहले किन एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ था गुम है किसी के प्यार में की विलेन पाखी का रोल...

GHKKPM की पाखी के रोल को 5 एक्ट्रेस ने कहा- No, Nimki Mukhiya से Ishqbaaz तक की एक्ट्रेस को मिला था ऑफर

गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर सबसे सफल शो में से एक है। टीवी स्क्रीन पर हिट होने के बाद से गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। शो के लीड स्टार्स ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और नील भट्ट कम वक्त में घर-घर खूब पॉपुलर हो चुके हैं। ऑन-स्क्रीन तो सई, विराट और पाखी को खूब प्यार मिल ही रहा है साथ ही ऑफ स्क्रीन भी इनकी अच्छी फैन फॉलोइंग बन चुकी है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में पाखी, सई और विराट की जिंदगी में परेशानियां खड़ी करने से बाज नहीं आती है।

पाखी वैसे सीरियल गुम है किसी के प्यार में विलेन है क्योंकि उनका किरदार थोड़ा निगेटिव है। इस रोल को एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा निभा रही हैं। वैसे ऐश्वर्या शर्मा को फाइनल करने से पहले कई एक्ट्रेसेस को गुम है किसी के प्यार में की पाखी का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि उन अदाकाराओं इसके लिए मना कर दिया था। जानें किन एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था गुम है किसी के प्यार में की पाखी का रोल...

मानसी श्रीवास्तव
इश्कबाज, दिव्य-दृष्टि, कुंडली भाग्य, इश्क में मरजावां सहित कई टीवी शोज में नजर आ चुकीं मानसी श्रीवास्तव को पाखी का रोल ऑफर किया गया था। गुम है किसी के प्यार में सीरियल के मेकर्स ने सबसे पहले मानसी श्रीवास्तव को इस रोल का ऑफर दिया था। हालांकि पर्सनल लाइफ की वजह से मानसी कोई भी काम नहीं करना चाहती थीं। इस वजह से उन्होंने पाखी का रोल ठुकरा दिया था।

अपर्णा दीक्षित
बेपनाह प्यार की टीवी स्टार अपर्णा को भी पाखी की भूमिका की पेशकश की गई थी। हालांकि बाद में लेकिन निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के अनुकूल नहीं होगी और उन्होंने अपना विचार बदल दिया। इस तरह चीजें ठंडे बस्ते में नहीं चली गईं।

भूमिका गुरुंग
ये है आशिकी और निमिकी मुखिया सीरियल की अकादारा भूमिका गुरुंग भी पाखी की भूमिका करना चाहती थीं। हालांकि बताया जाता है कि ऑडिशन के बाद निर्माताओं को लगा कि वो इस रोल के लिए फिट नहीं होगी और इस वजह से भूमिका पाखी की भूमिका नहीं निभा सकीं।

एरिका फर्नांडिस 
कसौटी जिंदगी की-2 में लीड निभाने के बाद एरिका सेंकड लीड नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से एरिका फर्नांडिस ने गुम है किसी के प्यार की पाखी का रोल ठुकरा दिया था। साथ ही एरिका कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3 की तैयारियों में भी बिजी थीं। 

समीक्षा जायसवाल 
समीक्षा जायसवाल भी किसी सीरियल में सेकंड लीड नहीं करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने भी इस शो का ऑफर ठुकराया था। बता दें, समीक्षा जायसवाल को बहू बेगम, छोटी सरदारनी और शक्ति अस्तित्व के अहसास की के लिए जाना जाता है। 

End of Article