Aishwarya Sharma Birthday: बर्थडे पर पति नील भट्ट के होठों को चूमती नजर आईं ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें 'गुम है...' के विराट और पाखी का ये अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2021, 01:40 PM IST

आज ऐश्‍वर्या शर्मा अपना जन्‍मदिन मना रही हैं। आज ही के द‍िन साल 1992 में उनका जन्‍म हुआ था। इस बार उनका जन्‍मदिन कई मायनों में खास है क्‍योंकि इस बार वह अपने ससुराल में हैं, अपने पति के साथ।

Aishwarya Sharma Birthday: बर्थडे पर पति नील भट्ट के होठों को चूमती नजर आईं ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें 'गुम है...' के विराट और पाखी का ये अंदाज

Aishwarya Sharma Birthday : स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की पाखी (पत्रलेखा) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने कोस्‍टार और सीरियल में आईपीएस विराट चव्‍हाण का रोल करने वाले एक्‍टर नील भट्ट से शादी की है। ऐश्‍वर्या शर्मा के लिए सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में काफी लकी रहा। इस सीरियल ने ना केवल उन्‍हें हिट किया और पॉपुलैरिटी दी बल्कि उन्‍हें इसी सीरियल के सेट पर प्‍यार भी हुआ। ऐश्‍वर्या शर्मा एक्टर नील भट्ट से इसी सीरियल के सेट पर मिली और दोनों को प्‍यार हो गया।

आज ऐश्‍वर्या शर्मा अपना जन्‍मदिन मना रही हैं। आज ही के द‍िन साल 1992 में उनका जन्‍म हुआ था। इस बार उनका जन्‍मदिन कई मायनों में खास है क्‍योंकि इस बार वह अपने ससुराल में हैं, अपने पति के साथ। ऐश्‍वर्या ने इस मौके पर अपनी खुशी इंस्‍टाग्राम पर जाहिर की है। उन्‍होंने अपने पति नील भट्ट के साथ दो तस्‍वीरें शेयर की हैं जिसमें वह नील और ऐश्‍वर्या एक दूसरे के होठों को चूमते नजर आ रहे हैं। ये दोनों तस्‍वीर बेहद प्‍यारी हैं और फैंस इन पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। बहुत कम समय में ये दोनों तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।  

इन तस्‍वीरों को साझा करते हुए ऐश्‍वर्या ने लिखा है- 'मेरा पिछला जन्‍मदिन 8 दिसंबर 2020 का सीक्रेट और स्‍पेशल था क्‍योंकि हमने किसी को नहीं बताया था कि हम रिलेशनशिप में हैं। लेकिन इस बार ये सीक्रेटिव नहीं है लेकिन पिछले वाले से कहीं ज्‍यादा स्‍पेशल है। मैं बहुत खुश हूं क्‍योंकि मैंने कभी ये अपेक्षा नहीं की थी। आईलवयू मेरे पति, मुझे गर्व है तुम्‍हें पति बुलाने में...'

बता दें कि टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्‍लुक रखती हैं। ताज्‍जुब की बात ये है कि एक्टिंग से पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। ऐश्वर्या को बचपन से ही एक्‍टर बनने की चाहत थी और इस सपने को पूरा करने के लिए उन्‍होंने इंजीनियरिंग की बजाया एक्टिंग में करियर बनाने का प्रयास किया। जब ऐश्‍वर्या मुंबई आईं तो उन्‍हें सबसे पहले कलर्स के सीरिय ल कोड रेड में मौका मिला और इसके बाद वेबसीरीज माधुरी टाकीज में नजर आईं। 

End of Article