Misbehavior With Adnan Sami At Mumbai Airport: मशहूर सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अदनान अपनी लाइफ के अच्छे और बुरे एक्सपीरियंस के बारे में फैंस को जरूर बताते हैं। इसके अलावा वह अपने हाजिर जवाब के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन इस बार अदनान सामी का नाम कुछ और ही वजह से चर्चा में आया है। अदनान सामी को मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में हो रही देरी की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंगर का आरोप है कि फ्लाइट की देरी के बारे में उन्हें ठीक से बताया भी नहीं गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlight 20: दिवाली सेलिब्रेशन के बीच रो पड़े Salman Khan, यंग-लव की दिखी दुश्मनी
बॉलीवुड
5 घंटे फ्लाइट लेट होने पर फूटा Adnan Sami का गुस्सा, मुंबई एयरपोर्ट के स्टाफ पर लगाया 'बदतमीजी' का आरोप
- Authored by: कविता
- Updated Nov 9, 2026, 09:11 AM IST
