बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office Collection: दिवाली पर रामायण का धमाका, बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश; जानें कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 4: सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी रामायण छाई हुई है। फिल्म की शानदार कमाई जारी है। दिवाली वाले दिन भी फिल्म में अच्छी खासी कमाई की है। आइए टोटल कलेक्शन जानते हैं।

Image

ramayna (photo credit- instagram)_

Ramayana Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor ) और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटिड फिल्म रामायण (Ramayana) सिनेमाघरों में आई तो छा गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर छा गए हैं और साई पल्लवी भी माता सीता के रोल में पसंद की गईं। फिल्म में यश रावण बने हैं और उनके अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ये फिल्म अपनी शानदार कास्टिंग और सीन्स के कारण काफी पसंद की जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज चार दिन हुए हैं और इसकी कमाई बुलेट की स्पीड से चल रही है। चौथे दिन यानी दिवाली के मौके पर भी रामायण ने शानदार कलेक्शन किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daler Mehndi ने कॉन्सर्ट विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिवाली पर पोस्ट शेयर कर बोले- जो हुआ उसने मुझे...

    दिवाली पर हुई बंपर कमाई

    5 नंवबर को सिनेमाघरो में रिलीज हुई रामायण पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है। फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ था। हालांकि, इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि रामायण का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 100 करोड़ के आसपास का होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 48.05 करोड़, तीसरे दिन 69.80 करोड़ हुआ। वहीं, चौथे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 56.15 करोड़ का अच्छा खासा कलेक्शन किया है, जिसके बाद 238.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। माना जा रहा था कि दिवाली वाले दिन लोग अपने घरों में सेलिब्रेशन में बिजी होंगे, ऐसे में फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diwali 2026: बॉलीवुड में दिवाली की धूम, सोनाक्षी-जहीर का दोस्तों संग जश्न; रणबीर-आलिया ने फैंस को दी सौगात

    रामायण के इस सीन ने किया हर किसी को हैरान

    नितेश तिवारी के निर्देशन बनी रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी और पहले पार्ट में सिर्फ सीता हरण तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के कई सीन्स की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन रावण और जटायु के युद्ध ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इस सीन की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। फिल्म देखकर आए दर्शकों का कहना है कि मेकर्स ने इस सीन को काफी खुबसुरती से पेश किया है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article