Ghum hai kisikey pyaar meiin की पत्रलेखा बन गईं अंगूरी भाभी, 'सही पकड़े हैं' बोलीं तो दंग रह गए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 09:08 AM IST

Aishwarya Sharma as Angoori Bhabhi: गुम है किसी के प्यार में सीरियल की पाखी (पत्रलेखा) अंगूरी भाभी के अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। पाखी का अंदाज देख फैंस दंग रह गए हैं।

Ghum hai kisikey pyaar meiin की पत्रलेखा बन गईं अंगूरी भाभी, 'सही पकड़े हैं' बोलीं तो दंग रह गए फैंस

Aishwarya Sharma as Angoori Bhabhi: गुम है किसी के प्यार में सीरियल की पाखी (पत्रलेखा) अंगूरी भाभी के अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। पाखी का अंदाज देख फैंस दंग रह गए हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वह अंगूरी भाभी की तरह बोल रही हैं। बता दें कि स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की पाखी के रोल को अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा निभाती हैं। 

ऐश्वर्या शर्मा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को इस सीरियल की बदौलत काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के लिए आए दिन रील्स और वीडियोज शेयर करती हैं। ऐश्वर्या को इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने एक नई रील शेयर की है जिसमें वह एंड टीवी के शो भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) की अंगूरी भाभी के अंदाज में नजर आ रही हैं। 

वह अंगूरी भाभी के किरदार को निभाने वाली शिल्पा शिंंदे (Shilpa Shinde) को कॉपी कर रही हैं। वीडियो में मनमोहन तिवारी और विभूति नारायण मिश्रा की भी आवाज आती है। इसके बाद वह सही पकड़े हैं कहती नजर आ रही हैं। 21 घंटे में ऐश्वर्या शर्मा के इस वीडियो को 77 हजार से ज्यादा व्यूज लाइक मिल चुके हैं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर ऐश्वर्या के पति और कोस्टार नील भट्ट ने भी मजेदार कमेंट किया है। 

कौन हैं ऐश्‍वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma Biography)

ऐश्वर्या शर्मा उज्जैन से ताल्‍लुक रखती हैं। एक्टिंग से पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जब ऐश्‍वर्या मुंबई आईं तो उन्‍हें सबसे पहले कलर्स के सीरियल कोड रेड में मौका मिला और इसके बाद वेबसीरीज माधुरी टाकीज में नजर आईं। 

End of Article