बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल के साथ हुई नाइंसाफी? तेजस्वी प्रकाश की जीत से खुश नहीं हैं ये कंटेस्टेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 01:35 PM IST

Bigg Boss 15 Tejaswi Prakash Win: बिग बॉस 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने जीत लिया। हालांकि, इस जीत से कई एक्स कंटेस्टेंट खुश नहीं हैं। जानिए तेजस्वी की जीत पर क्या बोले एक्स कंटेस्टेंट....

बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल के साथ हुई नाइंसाफी? तेजस्वी प्रकाश की जीत से खुश नहीं हैं ये कंटेस्टेंट्स

Contestants on Tejaswi Prakash win. बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश के ट्रॉफी जीतने से जहां उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं, कई एक्स विनर और कंटेस्टेंट्स ने उनकी जीत पर सवाल उठाए हैं। गौहर खान और काम्या पंजाबी समेत कई सेलेब्स का कहना है कि सीजन 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल के साथ शो में नासइंसाफी हुई है।  

बिग बॉस 15 ओटीटी के कंटेस्टेंट करण नाथ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि, 'मैं शुरुआत से ही प्रतीक को सपोर्ट कर रहा था। प्रतीक एक बार फिर ट्रॉफी नहीं जीत पाए, इससे मुझे बहुत दुख हुआ। प्रती ने बहुत लंबा रास्ता तय किया है। मेरे लिए 'बिग बॉस 15' का विनर प्रतीक ही है। मैं चाहता था कि दिव्या ओटीटी जीते और प्रतीक सहजपाल 'बिग बॉस 15' के रनर-अप रहे हैं। मैं प्रतीक और उसके परिवार के लिए बहुत ही खुश हूं। मुझे प्रतीक पर गर्व है।'

BiggBoss15: It's disappointing that Pratik Sehajpal didn't win the trophy,  but he has come a long way: Karan Nath - Times of India

गौहर खान ने कहा- एक ही विनर हैं प्रतीक 
बिग बॉस की एक्स विनर गौहर खान ने भी प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने तेजस्वी प्रकाश पर भी कमेंट किया है। गौहर खान ने लिखा, ' जैसे ही सलमान ने विनर के रूप में तेजस्वी प्रकाश का नाम लिया, स्टूडियो में कुछ पल के लिए चुप्पी फैल गई। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि यह क्या हुआ? एक विनर बनना डिजर्व करता था और दुनिया ने उन्हें चमकते हुए देखा। प्रतीक सहजपाल आपने दिल जीत लिया। लोग आपसे प्यार करते हैं। अपना सिर हमेशा ऊंचा रखें।'

काम्या पंजाबी ने किया प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट 
काम्या पंजाबी भी शुरुआत से प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट कर रही हैं। काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रतीक सहजपाल तुम मेरे लिए विनर हो और हमेशा रहोगे। तुमने बहुत ही अच्छा खेला।'

काम्या आगे लिखती हैं, 'गेम और शो के प्रति तुम्हारा पैशन और जर्नी बहुत पसंद आई। तुम्हारे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार।'आपको बता दें कि शो हारने के बाद प्रतीक सहजपाल स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगे थे।

End of Article