Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी क्‍यों नहीं जीत सकीं ब‍िग बॉस, क्‍या इन गलतियों की वजह से मिली तेजस्‍वी प्रकाश से हार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 09:52 AM IST

Bigg Boss 15 Shamita Shetty: बिग बॉस 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने जीता है। हालांकि, शमिता शेट्टी को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। जानिए क्यों नहीं ट्रॉफी जीत पाई शमिता शेट्टी...

 Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी क्‍यों नहीं जीत सकीं ब‍िग बॉस, क्‍या इन गलतियों की वजह से मिली तेजस्‍वी प्रकाश से हार

Bigg Boss 15 Shamita Shetty. तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, प्रतीक सहजपाल रनर अप रहे। वहीं, शमिता शेट्टी चौथे नंबर पर रहीं। शमिता शेट्टी को ट्रॉफी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 ओटीटी के भी टॉप चार में रही थीं। शमिता शेट्टी ने कुछ दिन पहले अपने फैंस से वोट करने की अपील भी की थी। दोनों ही बार वह बिग बॉस  की ट्रॉफी उठाने में कामयाब नहीं रही। 

शमिता शेट्टी पहले दिन से ही मजबूत दावेदार के तौर पर उभरी हालांकि, उन्होंने शो में कुछ गलतियां की जिस कारण वह विनर नहीं बन पाई। फैंस का कहना था कि बिग बॉस 15 ओटीटी के होस्ट करण जौहर और बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान शमिता शेट्टी की तरफदारी कर रहे हैं। हालांकि, फैंस सोशल मीडिया पर लगाता उनके सपोर्ट में हैशटैग चलवा रहे थे। बिग बॉस 15 ओटीटी में उनकी और राकेश बापट की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। लेकिन, इस मुख्य घर में आने के बाद वह कई मौकों पर अकेली दिखीं।

Bigg Boss 15 Grand Finale: Shamita Shetty loses cool after learning that  her mom cried when she got age-shamed; blasts Tejasswi Prakash, Karan  Kundrra - Times of India

तेजस्वी प्रकाश से हुई लड़ाई
तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच काफी लड़ाई हुई। फिनाले में भी दोनों के बीच कैट फाइट देखने को मिली। तेजस्वी प्रकाश को पूरे सीजन में शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा की दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं आई। इस कारण से सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश के फैंस को शमिता शेट्टी पसंद नहीं आई। फिनाले के दौरान भी दोनों एक-दूसरे के ऊपर चिल्लाते हुए नजर आए। फिनाले में शमिता शेट्टी के सबसे अच्छे दोस्त राकेश बापट ने फिनाले में तेजस्वी को खूब सुनाई थी। 

Bigg Boss 15: Shamita Shetty eliminated from finale race

कहा गया था इंसिक्योर 
ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी सफाई देते हुए शमिता शेट्टी को इंसिक्योर बुलाया था। तेजस्वी की इस बात पर शमिता उनपर भड़क उठीं और सलमान से पूछती हैं कि इंसिक्योर कौन है? 

शमिता शेट्टी ने भले ही शो में अपने लिए स्टैंड लिया लेकिन, कई मौकों पर वह अकेले दिखीं। इसके अलावा उनकी भाषा पर भी सवाल उठे थे। हालांकि, इसके बावजूद भी वह टॉप चार में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।  

End of Article