Harris Reed Appreciated Uorfi Javed: टीवी अदाकारा ऊर्फी जावेद (Uorfi Javed) अकसर अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से सुर्खियों में छा जाती हैं। अदाकारा को कई बार अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से ट्रोल भी किया जाता है (Uorfi Javed Outfits)। लेकिन बिना किसी चीज की परवाह किए ऊर्फी जावेद अपने पैशन को फॉलो करती रहती हैं। वह पपाराजी के लिए भी फेवरेट सेलिब्रिटी हैं। ऊर्फी जावेद को अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से दर्शकों की खूब खरी-खोटी सुनने को मिलती है। लेकिन टीवी अदाकारा के कुछ ऐसे फैंस भी हैं जो उन्हें हमेशा सपोर्ट करते हैं। लेकिन अब अदाकारा को एक इंटरनेशनल फैन गया है।
हाल ही में ऊर्फी जावेद ने एक ऐसा आउटफिट पहना था जो ब्रिटिश-अमेरिकन फैशन डिजाइनर हैरिस रीड (Harris Reed) के डिजाइन से इंस्पायर्ड था। हैरिस रीड अपने यूनिक डिजाइन के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। उन्होंने कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसे एम्मा वाटसन और हैरी स्टाइल्स के लिए डिजाइन किया है। ऊर्फी जावेद का आउटफिट देखने के बाद हैरिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीवी अदाकारा की खूब तारीफ की (Harris Reed Appreciated Uorfi Javed)। एक वीडियो में ऊर्फी जावेद के आउटफिट के बारे में बात करते हुए हैरिस रीड ने कहा कि 'यह लड़की वाकई फेमस है जिसने मेरे शो के एक लुक को वापस बनाया और इस पर 45 मिलीयन व्यूज मिले।'
सोशल मीडिया वेबसाइट पर कई फैंस ने हैरिस रीड का यह वीडियो शेयर किया है (Harris Reed Video)। ऊर्फी जावेद ने यह बताया था कि उनके बोल्ड आउटफिट्स को उनकी बहुत अच्छी दोस्त और फैशन डिजाइनर श्वेता श्रीवास्तव डिजाइन (Uorfi Javed Designer Shweta Srivastava) करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ऊर्फी ने यह कहा था कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ट्रोल होने की वजह से वह बिल्कुल भी परेशान नहीं होती हैं।

