तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे परदे के सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है। टीवी शो में दयाबेन का रोल निभाने वालीं दिशा वकानी को घर-घर इससे खूब पहचान मिली। दिशा वकानी के एक्टिंग करियर में तारक मेहता का उल्टा चश्मा मील का पत्थर साबित हुआ। इस टीवी शो में दिशा कई साल से काम कर रही हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के बाद से दिशा शो में नहीं दिखी हैं उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी और अब तक वो वापस शो में नहीं लौटी हैं।
दिशा वकानी टीवी की दुनिया में बड़ा नाम हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन जानकारी के मुताबिक दिशा छोटे परदे की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। एक रिपोर्ट से मुताबिक दिशा वकानी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए 1.50 लाख रु पर एपिसोड फीस लेती हैं। ये फीस शो में दयाबेन के पति जेठालाल का रोल निभा रहे दिलीप जोशी की सैलरी के बराबर है।
Dilip Joshi के बराबर फीस लेती हैं Disha Vakani, तारक मेहता की दयाबेन की नेटवर्थ जानकर आप भी कहेंगे- हे मां...
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 9, 2020, 05:06 PM IST
Taarak Mehta Dayaben Net Worth Unknown Facts: दिशा वकानी टीवी की दुनिया में बड़ा नाम हैं। जानकारी के मुताबिक दिशा छोटे परदे की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं...
Photo Credit: Instagram
End of Article

