Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी के बाद अक्षरा-अभिमन्यु के रिश्ते में आई दरार, पति को छोड़ मायके गई अक्षू 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 11:00 AM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 18 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अब बेहद रोचक ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि झगड़े की वजह से अक्षरा अभिमन्यु को छोड़कर अपने मायके चली जाएगी। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी के बाद अक्षरा-अभिमन्यु के रिश्ते में आई दरार, पति को छोड़ मायके गई अक्षू 

ये रिश्ता क्या कहलाता है 18 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अभिमन्यु और अक्षरा की जिंगदी में अब बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। दर्शको को जितनी इन दोनों की लव स्टोरी पसंद आती ही, उतनी ही इन दोनों के बीच में होने वाली लड़ाई और शो में आने वाले ट्विस्ट अच्छे लगते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा टीवी सीरियल बन गया है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अक्षरा अपने सास और ससुर के लिए एनिवर्सरी की खास प्लानिंग करती है। हर्ष को जब अक्षरा के इस स्पेशल प्लान का पता चलता है तो वह घर में तमाशा खड़ा कर देता है। जिसके बाद अभि और हर्ष के बीच में बहस छिड़ जाती है। बाप और बेटे आपस में ही लड़ने लगते हैं। 

अब इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाले हैं। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि हर्ष और मंजरी के एनिवर्सरी पर हुए हंगामे की वजह से अभि अक्षू से नाराज हो जाएगा, जिसके बाद वह अक्षरा से बात करना बंद कर देगा। अभि मंजरी को केक खिलाएगा लेकिन हर्ष को केक खाने तक नहीं देगा। जिसकी वजह से हर्ष गुस्से से लाल हो जाएगा और वहां से चला जाएगा। इसके बाद अभि अपने रूम में आ जाता है और अक्षरा जब उसे गले लगाने के लिए जाती है तब अभि हट जाता है और उसका शर्ट अक्षू के हाथ में आ जाता है। 

वहीं, अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अक्षू अभि को छोड़ कर अपने मायके चली जाएगी। दरअसल, पग फेरे की रस्म के लिए अक्षू अभि के बिना ही अपने मायके चली जाएगी। वह वहां अभि का इंतेजार करते रहेगी लेकिन अभि नहीं आएगा। इसी बीच मंजरी भी अभि को यह समझाएगी कि पति के बिना यह रस्म अधूरी होती है। जिसके बाद यह देखा जाएगा कि अक्षू अभि का इंतेजार करते रहेगी लेकिन अभि नहीं आएगा, जिसकी वजह से अक्षरा की हालत बिगड़ जाएगी और वह बेहोश हो जाएगी। 

End of Article