दूसरी बार मां बनीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'दयाबेन' दिशा वकानी, चार साल बाद दिया बेटे को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 04:29 PM IST

Disha Vakani baby boy: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी चार साल बाद दोबारा मां बन गई हैं। दिशा वकानी ने बेटे को जन्म दिया है। जानिए अपडेट्स...

दूसरी बार मां बनीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'दयाबेन' दिशा वकानी, चार साल बाद दिया बेटे को जन्म

Disha Vakani Baby Boy. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी दोबारा मां बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी ने इस खबर को कंफर्म किया है। इससे पहले साल 2017 में दिशा वकानी पहली बार बेटी की मां बनीं थीं। इसके बाद से ही वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर नहीं आई थीं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दिशा वकानी (Disha Vakani) के भाई मयूर वकानी ने कहा, 'मैं खुश हूं कि मैं एक बार फिर मामा बन गया हूं। साल 2017 में दिशा के घर बेटी आई थीं और इस बार वह दोबारा मां बन गई हैं। साथ ही मैं दोबारा मामा बन गया। मैं बेहद खुश हूं।' आपको बता दें कि मयूर वकानी सीरियल तारक महेता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के भाई सुंदर लाल का रोल निभाते हैं। वहीं, दिशा वकानी की दिसंबर 2021 में एक फैमिली फंक्शन से फोटो सामने आई थीं। फोटो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।  

Disha Vakani returns to 'Taarak Mehta' after a two-year break - Times of  India

पति ने कही ये बात
दिशा वकानी के पति मयूर पांड्या से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'दिशा फिलहाल अपने नवजात बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं। वह जल्द ही आपसे बात करेंगी।' दिशा वकानी की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी पर उनके भाई मयूर वकानी ने कहा, 'दिशा शो में जरूर वापसी करेंगी। बहुत ज्यादा वक्त बीत गया है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma) ही अकेला शो है, जिसमें उन्होंने इतने साल तक काम किया है। ऐसे में कोई वजह नहीं है कि वह शो में वापसी नहीं करेंगी। हम सब इंतजार कर रहे हैं कि वह कब सेट पर वापसी करेंगी और दोबारा अपना काम शुरू करेंगी।

Disha Vakani to make a comeback as Dayaben in Taarak Mehta Ka Ooltah  Chashmah in a month, confirms Asit Modi - Times of India

शो के प्रोड्यूसर ने कही ये बात
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि दिशा शायद शो में जल्द ही वापसी कर सकती हैं।असित मोदी ने कहा, 'हम उनका ट्रैक एक बार फिर शो में शुरू करने जा रहे हैं।'

We are open to Disha Vakani's return to Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:  Producer Asit Modi - Times of India

असित मोदी आगे कहते हैं, 'अब मुझे नहीं पता कि दिशा शो में दयाबेन के तौर पर वापसी करेंगी। वह दिशा बेन होंगी या निशा बेन होंगी। लेकिन, दया का किरदार शो में दोबारा वापसी करेंगी। गौरतलब है कि दिशा वकानी शो के साथ शुरुआत से ही जुड़ी हुई हैं। 

End of Article