प्रतीक सहजपाल ने नीति टेलर का ऐसे जीता दिल, अब अकासा सिंह के साथ शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग - Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 04:04 PM IST

Pratik Sehajpal upcoming project with akasa singh: प्रतीक सहजपाल को उनके नए गाने नैना मेरे के लिए सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। एकबार फिर उनकी स्माइल पर फीमेल फैन्स फिदा हो गई हैं...

प्रतीक सहजपाल ने नीति टेलर का ऐसे जीता दिल, अब अकासा सिंह के साथ शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग - Video

Pratik Sehajpal Upcoming Project: प्रतीक सहजपाल के फैन्स के लिए उनका नया गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम नैना मेरे हैं इसमें प्रतीक सहजपाल और नीति टेलर अहम भूमिका में हैं। म्यूजिक वीडियो नैना मेरे में नीति टेलर ने प्रतीक की लवर का रोल निभाया है। महज 3 घंटे में उनके इस गाने को 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने का टीजर देखकर ही यह अंदाजा लग गया था कि ये बेहद रोमांटिक होने वाला है। प्रतीक सहजपाल-नीति टेलर की लव केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। 

नैना मेरे की कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें प्रतीक सहजपाल को नीति टेलर से एक नजर में प्यार हो जाता है। वो उनके इत्र के दीवाने हो जाते हैं और उसी को दुकानों में ढूंढते हैं। आखिरकार नीति को भी इस बारे में पता चलता है। कहानी का एंड काफी कमाल का है। प्रतीक सहजपाल को उनकी परफॉर्मेंस के लिए सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। एकबार फिर उनकी स्माइल पर फीमेल फैन्स फिदा हो गई हैं। लगातार फैन्स कमेंट कर प्रतीक और नीति की केमेस्ट्री के तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आपको बता दें, नैना मेरे गाने को सुयश राय ने आवाज दी है। जय प्रकाश द्वारा निर्देशित इस गाने को अनमोल डेनियल ने कंपोज किया है। 

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए रवाना हुए प्रतीक
प्रतीक लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। नैना मेरे गाने के बाद उन्होंने फिर से नए गाने की तैयारी शुरू कर दी है। 23 फरवरी यानी बुधवार की सुबह प्रतीक को अकासा सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों ने यह नहीं बताया कि वे कहां जा रहे थे, लेकिन दोनों साथ में अपने नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर बिग बॉस 15 के दोनों कंटेस्टेंट ने एकसाथ खूब पोज दिए। अब जल्द ही फैन्स को इनके नए गाने का इंतजार है। 

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रतीक सहजपाल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। प्रतीक अपनी फिटनेस और पर्सनैलिटी के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस के बाद तो उनके फैंस की संख्‍या कई गुनी हो गई है। बता दें, पवित्रा पुनिया के साथ भी प्रतीक रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। 

End of Article