Shweta Tiwari Looks Stunning In Bossy Look: श्वेता तिवारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। टीवी सीरियल्स के साथ श्वेता तिवारी को बॉलीवु़ड और भोजपुरी फिल्मों के आइटम नंबर में देखा जा चुका है। इन दिनों श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। इन तस्वीरों में टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी को बौसी अंदाज में देखा जा रहा है।
टीवी अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी ने गुलाबी रंग का कोट पैंट पहना है जिसमें वह सितम ढा रही हैं। इस आउटफिट के साथ श्वेता तिवारी ने इयररिंग्स और नेकलेस कैरी किया है। उन्होंने आई मेकअप करने के साथ अपने होठों पर हल्का गुलाबी रंग का लिपस्टिक लगाया है और अपने बालों को खुला रखा है। अदाकारा का यह स्टाइल देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।
फैंस को अदाकारा के आउटफिट या मेकअप से ज्यादा उनका बाॅसी लुक पसंद आ रहा है। इस बेहतरीन आउटफिट में वह कैमरा के सामने तरह-तरह के पोज दे रही हैं। दमदार पोज देने के साथ अदाकारा के तेवर ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। श्वेता तिवारी की तारीफ में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आपकी तारीफ करने के लिए मैंने शब्दकोश में कई सारे शब्द ढूंढे, लेकिन मुझे कोई शब्द नहीं मिला, इस ड्रेस में आप जन्नत की परी लग रही हैं।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आपके लिए समय उत्तम गया है।'

