Devoleena Bhattacharjee shocking revelation: देवोलीना भट्टाचार्जी का हैरान करने वाला खुलासा- ट्यूशन में मैथ्‍स टीचर ने की थी गंदी हरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 06:59 AM IST

Devoleena Bhattacharjee shocking revelation: टीवी की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जब वह स्‍कूल में थीं तो उनके ट्यूशन टीचर ने उनके साथ गंदी हरकत की थी।

Devoleena Bhattacharjee shocking revelation: देवोलीना भट्टाचार्जी का हैरान करने वाला खुलासा- ट्यूशन में मैथ्‍स टीचर ने की थी गंदी हरकत

Devoleena Bhattacharjee shocking revelation: टीवी की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जब वह स्‍कूल में थीं तो उनके ट्यूशन टीचर ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। इस खुलासे के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में उनका गोपी बहू का किरदार निभाने वाली देवोलीना ने सार्वजनिक मंच पर अपने साथ हुए गलत व्‍यवहार के बारे में बताया।

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में शो 'लेडीज वर्सेज जेंटलमैन' में पहुंची थीं और इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया, 'हमारे यहां एक मैथ्‍स के बहुत अच्‍छे टीचर थे। मेरे सारे दोस्‍त उसके पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। अच्छे स्‍टूडेंट्स और मेरी भी दो सबसे अच्छी दोस्त उनके पास ट्यूशन जाती थीं। फ‍िर अचानक एक हफ्ते के बाद मेरी दोस्तों ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया। मैंने जब ट्यूशन शाना शुरू किया तो उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया। मैंने पूरा मामला घर आकर अपनी मां को बताया।'

शो 'लेडीज वर्सेज जेंटलमैन' के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी की बातों को सुनकर वहां मौजूद जय भानुशाली, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख और टेरेंस लुईस भी चौंक जाते हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे बताया, 'हमने टीचर के घर जाकर उनकी बीवी को सारी बात बताई लेकिन, मैं सख्त कार्रवाई करना चाहती थी। मेरी दोस्‍तों के साथ भी शायद गलत हुआ होगा लेकिन वो चुप रहे। आज मुझे लगता है कि अपने लिए खड़ा होना है और ऐक्शन लेना है।'

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शो के माध्‍यम से ये अपील भी की कि अगर कभी भी बच्चे इस तरह की शिकायत करें तो उस पर जरूर एक्शन लीजिए। ऐसे अपराधों पर चुप मत रहिए। 

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी मूल रूप से भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की रहने वाली हैं। उनका जन्म असम में स्थित शिवसागर नामक जगह पर हुआ था। 22 अगस्त 1985 के दिन जन्मीं देवोलीना भट्टाचार्जी बंगाली परिवार से नाता रखती हैं। एक्टिंग करियर के वजह से वह मुंबई में अपनी मां और भाई के साथ रहती हैं। कहा जाता है कि बहुत पहले देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पिता को खो दिया था।

End of Article