तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई दयाबेन की वापसी, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद दिशा वकाणी कर रहीं कमबैक?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 03:58 PM IST

Dayaben return To Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिशा वकानी की वापसी की अफवाहों के बीच, चैनल ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें संकेत दिया गया है कि यह किरदार आने वाले एपिसोड में दिखाई देगा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई दयाबेन की वापसी, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद दिशा वकाणी कर रहीं कमबैक?

Disha vakani comeback Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन कब वापस आ रही हैं? हर कोई एक ही सवाल तब से पूछ रहा है। जब से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर असित मोदी ने इस बार की पुष्टि की है तभी से सभी अपने पसंदीदा किरदार दयाबेन को वापस शो में देखने के लिए उत्सुक हैं। जैसा कि हम जानते हैं दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी नवंबर 2017 से मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। हालांकि फिर भी निर्माताओं ने दर्शकों को शो से जोड़े रखा। अब निर्माताओं द्वारा दया की शो में वापसी करने की सूचना के बाद से फैन्स अपने उत्साह को नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। 

दिशा वकानी की वापसी की अफवाहों के बीच, चैनल ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें संकेत दिया गया है कि यह किरदार आने वाले एपिसोड में दिखाई देगा। नए प्रोमो में मयूर वकानी उर्फ ​​सुंदर को सभी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि उद्घाटन समारोह के लिए दयाबेन मुंबई आएंगी। गोकुलधाम सोसाइटी में अपनी पत्नी की वापसी के बारे में पता चलने पर जेठालाल खुशी से झूम उठा है। दया के बारे में पता चलने पर सोसाइटी के अन्य मेंबर्स भी अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। यहां देखें नया प्रोमो!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah's 'Dayaben' Disha Vakani welcomes son,  becomes mom for second time | Entertainment News,The Indian Express

आपको बताते चलें, दिशा वकानी और उनके पति मयूर पाडिया ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दूसरे बच्चे की मां बनने वालीं अभिनेत्री दिशा ने अभी तक अपने नवजात बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है। उनके भाई मयूर वकानी ने अपने भतीजे के जन्म की पुष्टि की थी। दिशा पहले से एक चार साल की बेटी स्तुति पाडिया की मां हैं, सितंबर 2017 से टीवी से ब्रैक लेने के बाद वो पहली बार मां बनी थीं। 

End of Article