BB OTT 2: गौहर खान के पति जैद दरबार लेंगे बिग बॉस में हिस्सा, करण जौहर के शो में आएंगे ये 3 कंटेस्टेंट?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 08:31 PM IST

Bigg Boss OTT 2 Zaid Darbar to participate?: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की तैयारी शुरू हो गई है और इसके लिए मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है। साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अभिनेताओं से संपर्क करना भी शुरू हो चुका है...

BB OTT 2: गौहर खान के पति जैद दरबार लेंगे बिग बॉस में हिस्सा, करण जौहर के शो में आएंगे ये 3 कंटेस्टेंट?

Bigg Boss OTT season 2: बिग बॉस के निर्माताओं ने पिछले साल ही दर्शकों के लिए नया कॉनसेप्ट पेश किया है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी शुरू कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया और इसके पहले सीजन का प्रसारण वूट पर हुआ। शो को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी सीजन-1 की पहली विनर बनकर उभरीं। यहां तक कि ओटीटी से प्रतीक, निशांत, शमिता ने बिग बॉस सीजन 15 में एंट्री ली और शो के फाइनलिस्ट बने। अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

जैसा कि बिग बॉस 15 खत्म हो गया है और अब शो के निर्माताओं ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मेकर्स ने शो का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया है। साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अभिनेताओं से संपर्क करना भी शुरू हो चुका है। अब नई जानकारी सामने आ रही है कि गौहर खान के पति और अभिनेता जैद दरबार से बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए संपर्क किया गया है।

जी हां, सूत्रों के अनुसार, ऐसा लगता है कि शो के लिए इंटरनेट सेंसेशन जैद दरबार से संपर्क किया गया है और अगर चीजें ठीक हो जाती हैं तो वह शो का हिस्सा होंगे, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह पहली बार है जब जैद का नाम बिग बॉस शो के लिए आया था और उन्हें शो में देखना दिलचस्प होगा।
 जैसा कि हम सभी जानते हैं।

उनकी पत्नी गौहर खान, बिग बॉस सीजन 7 की विजेता रही हैं और ऐसे में जैद को शो में देखना और भी दिलचस्प होगा। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि जैद के भाई इंटरनेट सेंसेशन अवेज दरबार से भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए संपर्क किया गया है और अगर चीजें ठीक हो जाती हैं तो वह भी शो का हिस्सा होंगे। सूत्रों के अनुसार, रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के 10वें सीजन के विजेता, बसीर अली भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।

कॉमनर भी ले सकेंगे बिग बॉस ओटीटी-2 में हिस्सा
बीबी ओटीटी के लिए ऑडिशन की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक शो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आम आदमी भी हिस्सा ले सकते हैं। ऑडिशन जल्द ही वूट ऐप और कलर्स टीवी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगा। बिग बॉस ओटीटी-2 में हिस्सा लेने के लिए, कंटेस्टेंट्स को एक एंटरटेनिंग वीडियो बनाना होगा।

End of Article