Bigg Boss 13: असीम रियाज को मिल रही है सबसे कम फीस, चार दिन के लिए हिमांशी खुराना को मिले 12 लाख रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2020, 08:58 PM IST

Bigg Boss 13 Contestants Fees: बिग बॉस सीजन 13 अभी तक सभी सबसे सफल सीजन बन गया है। इस सीजन को एक महीने से ज्यादा का एक्सटेंशन मिला है। अब कंटेस्टेंट को मिलने वाली फीस का खुलासा हुआ है।

Bigg Boss 13: असीम रियाज को मिल रही है सबसे कम फीस, चार दिन के लिए हिमांशी खुराना को मिले 12 लाख रुपए

मुंबई. बिग बॉस 13 में ये फैमिली वीक चल रहा है। इस सीजन को पहले ही काफी एक्सटेंशन मिल गया है। सितंबर से शुरू हुआ ये सीजन 28 फरवरी तक चलेगा। अब कंटेस्टेंट की फीस का भी खुलासा हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा रश्मि देसाई की फीस है। वहीं, इस लिस्ट में असीम रियाज सबसे नीचे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस लिस्ट के मुताबिक रश्मि देसाई को अभी तक ढाई करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला को 2.10 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। वहीं, पारस छाबड़ा ने शो से कुल 70 लाख रुपए की कमाई कर ली है। 

बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह को अभी तक 60 लाख से 65 लाख फीस मिल चुके हैं। वहीं, आरती सिंह की भी इतनी ही फीस है। माहिरा शर्मा को अब तक 90 से 95 लाख रुपए फीस मिली है। 

शहनाज गिल को मिली इतनी फीस 
बिग बॉस की सबसे बड़ी एंटरटेनर कही जाने वाली शहनाज गिल को महज 56 लाख रुपए फीस मिली है। वहीं, इस लिस्ट में असीम रियाज को सबसे कम फीस मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक असीम रियाज को महज 35 लाख रुपए फीस मिल रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के होस्ट सलमान खान को 21 दिन के लिए 300 करोड़ रुपए फीस मिली है। इसके अलावा इस हफ्ते घरवालों के कनेक्शन बनकर शो में एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट्स को भी काफी ज्यादा फीस मिली है। इसमें हिमांशी खुराना को चार दिन के लिए 12 लाख रुपए मिले हैं। 

टास्क में बेहोश हुईं हिमांशी खुराना
बिग बॉस के ताजा प्रोमो के मुताबिक हिमांशी खुराना टास्क में बेहोश हो गई हैं। इस दौरान असीम रियाज हिमांशी खुराना को गोद में उठाकर अंदर ले आते हैं।  बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क दिया गया था। जिसमें कहा जाता है कि जिसकी तिजोरी में ज्यादा पैसा होगें वो किसी एक व्यक्ति को कैप्टंसी के दावेदारी से हटा सकता है।

बिग बॉस में इस हफ्ते देवोलीना भट्टाचार्जी रश्मि देसाई का कनेक्शन, शेफाली जरीवाला पारस छाबड़ा, कश्मीरा शाह अपनी ननद अरती सिंह का कनेक्शन बनकर घर में आई हैं। वहीं, शहनाज के भाई शहबाज, माहिरा के भाई और विशाल के भाई कुणाल सिंह और विकास गुप्ता सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर घर में आए हैं।  

End of Article