बालिका वधू 2: आनंदी ने ठुकराया अपने सबसे अच्छे दोस्त आनंद का लव प्रपोजल, अलग हुईं दोनों की राहें? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 07:59 PM IST

Balika Vadhu 2 Twist: बालिका वधू के दूसरे सीजन का आगामी एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है क्योंकि एक तरफ जहां आनंद अपनी दोस्ती को प्यार का नाम देना चाह रहा है वहीं आनंदी इस प्रपोजल को ठुकराने वाली है।

बालिका वधू 2: आनंदी ने ठुकराया अपने सबसे अच्छे दोस्त आनंद का लव प्रपोजल, अलग हुईं दोनों की राहें? 
Photo Credit: Instagram

Balika Vadhu 2 Spoiler: छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू 2 की कहानी दिन पर दिन काफी दिलचस्प होती जा रही है। आनंदी, आनंद और जिगर की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि कैसे आनंदी जिगर से अपना टॉक्सिक रिलेशन खत्म करती है। जिसके बाद उसे कोर्ट में यह साबित करना पड़ता है कि उसकी शादी बचपन में जिगर से हुई थी। दूसरी ओर जिगर हर संभव कोशिश करता है कि आनंदी कोर्ट में यह साबित ना कर पाए लेकिन इस मुश्किल घड़ी में आनंदी का साथ आनंद देता है। आनंद आनंदी को हर एक मुश्किल से बचाने के लिए बहुत मेहनत करता है और उसके लिए गवाह लेकर आता है। आनंद की वजह से आनंदी को कोर्ट में जीत मिलती है और वह जिगर से हमेशा के लिए अलग हो जाती है। 

आनंद ने किया आनंदी से अपने प्यार का इजहार

जैसे ही आनंदी जिगर से अलग हो जाती है वैसे ही आनंद इस मौके को आनंदी से अपना प्यार का इजहार करने के लिए बेस्ट समझता है। जिसके बाद वह एक जगह को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाता है और वहां आनंदी को बुलाता है। जैसे ही आनंदी वहां आती है वैसे ही आनंद उससे अपने दिल की बात कह देता है और यह पूछता है कि क्या वह उसकी होना चाहती है। आनंद का यह सवाल सुनकर आनंदी हैरान हो जाती है तभी वहां जिगर आ जाता है। जिगर और आनंद के बीच लड़ाई होती है जिसकी वजह से जिगर को बिजली का झटका लगता है और वह घायल हो जाता है। आनंद और आनंदी उसे अस्पताल लेकर जाते हैं। 

आनंदी ठुकराएगी आनंद का प्यार

अपने प्यार का इजहार करने के साथ आनंद आनंदी को अपना फ्यूचर प्लान भी बताता है। आनंद यह बताता है कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके साथ वह आनंदी से यह पूछता है कि क्या वह उसके साथ यूएसए जाएगी। लेकिन जिगर की वजह से आनंद और आनंदी परेशान हो जाते हैं और इस पूरे मामले में वह यह भूल जाते हैं कि आनंद ने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। अब इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आनंदी आनंद का प्यार ठुकरा देगी और यह कहेगी कि उसने हमेशा आनंद को अपना दोस्त माना है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अब आनंद और आनंदी हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो जाएंगे या फिर इन दोनों की लव स्टोरी कोई नया मोड़ लेगी।

End of Article