Anupamaa Highpoint Drama: अब वनराज की खैर नहीं! वनराज को पटखनी देने के लिए अनुपमा-काव्या ने मिलाया हाथ 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 07:03 PM IST

Anupamaa Spoiler Alert: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है। वनराज को सबक सिखाने के लिए काव्या और अनुपमा अपनी टीम बनाने वाले हैं।

Anupamaa Highpoint Drama: अब वनराज की खैर नहीं! वनराज को पटखनी देने के लिए अनुपमा-काव्या ने मिलाया हाथ 
Photo Credit: Instagram

Anupamaa New Twist: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा की कहानी फिलहाल रोलर कोस्टर राइड से होकर गुजर रही है। एक तरफ जहां अनुज और अनुपमा एक दूसरे के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं वहीं वनराज इन दोनों को अलग करने में लगा हुआ है। दूसरी ओर वह मालविका को अपने प्यार के जाल में फंसा कर कपाड़िया का सारा बिजनेस हड़पना चाहता है। इतना ही नहीं बल्कि वनराज और काव्या का रिश्ता दिन पर दिन खराब होता जा रहा है जिसके लिए काव्या अब ठोस कदम उठाने वाली है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि नंदिनी काव्या को यूएस बुला लेती है तो काव्या भी उसकी बात मान कर आने के लिए राजी हो जाती है। तभी अनुपमा काव्या की हिम्मत बढ़ाने के लिए यह कहती है कि अगर जाना ही है तो सर ऊंचा करके जाओ। अनुपमा की यह बात सुनकर काव्या की हिम्मत बढ़ जाती है और वह वनराज को सबक सिखाने की ठान लेती है।

अनुपमा और काव्या ने मिलाया हाथ

अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में एक बड़ा यू-टर्न आने वाला है। एक तरफ जहां काव्या हमेशा अनुपमा से जलती थी और उसे अपने आप से दूर रखने की कोशिश करती थी अब वहीं वह अनुपमा के करीब आ रही है और उससे मदद लेने की कोशिश कर रही है। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि काव्या और अनुपमा वनराज को सबक सिखाने के लिए एक दूसरे से हाथ मिला लेंगे। काव्या और अनुपमा को अब एक टीम में देखना बहुत दिलचस्प होगा। 

वनराज की अब खैर नहीं

अनुपमा और काव्या अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अब हाथ मिलाने वाले हैं। एक तरफ जहां काव्या अपनी खोई हुई इज्जत वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है वहीं अनुपमा मालविका की ढाल बनकर उसे वनराज से दूर रखने की हरसंभव कोशिश कर रही है। यह दोनों एक दूसरे से हाथ इसलिए मिला रही हैं क्योंकि काव्या अपनी शादी बचाना चाहती है वहीं अनुपमा मालविका को वनराज के घिनौने प्लान से बचाना चाहती है। अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि अनुपमा और वनराज एक साथ मिलकर कैसे वनराज को सही राह पर लाएंगी। 

End of Article