बड़े अच्छे लगते हैं 2 के अभिनेता नकुल मेहता को मिला बिग बॉस 16 का ऑफर, क्या इसबार कहेंगे रियलिटी शो को हां?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 01:00 PM IST

Nakuul Mehta will be part of BB 16?: मेकर्स बिग बॉस के नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। शो तैयारी जारी है और उन्होंने शो के लिए पहले ही कई बड़ी हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में एक बड़ा नाम नकुल मेहता का भी जुड़ गया है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2 के अभिनेता नकुल मेहता को मिला बिग बॉस 16 का ऑफर, क्या इसबार कहेंगे रियलिटी शो को हां?

Nakuul Mehta part of  Bigg Boss 16?:  बिग बॉस टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा और सफल रियलिटी शो में से एक है। इस शो के पंद्रह ब्लॉकबस्टर सीजन पूरे हो चुके हैं। पिछले सीजन में तेजस्वी प्रकाश शो की विनर बनकर उभरी थीं, जबकि प्रतीक फर्स्ट रनर-अप रहे थे। यहां तक बिग बॉस 15 का सफर धमाकेदार रहा था और टीआरपी चार्ट में भी सलमान खान के शो ने अच्छा प्रदर्शन किया था। तेजस्वी और प्रतीक ही नहीं करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, जय भानुशाली, उमर रियाज और सिम्बा नागपाल पिछले सीजन के चर्चित चेहरे थे। 

अब मेकर्स बिग बॉस के नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। शो तैयारी जारी है और उन्होंने शो के लिए पहले ही कई बड़ी हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। जैसा कि बताया जा रहा है अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी, शाइनी आहूजा और दिव्यांका त्रिपाठी उन कुछ हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें शो के लिए संपर्क किया गया है। अब इस लिस्ट में एक बड़ा नाम नकुल मेहता का भी जुड़ गया है।

नई खबरें आ रही हैं कि बड़े अच्छे लगते हैं 2 के अभिनेता नकुल मेहता को शो के लिए संपर्क किया गया है। नुकल और शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है। अभिनेता का नाम हमेशा पिछले सीजन में भी सामने आया था, लेकिन चीजें नहीं बनी थीं। इसलिए वह पहले कई बार शो का हिस्सा नहीं बन सके है। हालांकि शायद इस सीजन के लिए अभिनेता हां कह सकते हैं। 

Nakul Mehta Health update: हॉस्पिटल में एडमिट हुए नकुल मेहता, शो की शूटिंग  पर लगाया ब्रेक - Nakul Mehta Health update Bade Achhe Lagte Hain 2 Disha  Parmar Ram Kapoor Sakshi Tanwar

जानकारी दी जा रही है कि बिग बॉस 16 सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह से प्रसारित होगा। रियलिटी शो फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और घर का निर्माण शुरू हो गया है। अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि रियलिटी शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर (शनिवार) को होगा।  पिछली बार की तरह इस साल कोई बिग बॉस ओटीटी नहीं होगा। ओटीटी इसबार बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद अगले साल मार्च या अप्रैल में होगा। 

End of Article