Rupali Ganguly Transformation: साड़ी छोड़ ऑफ शोल्‍डर टॉप में नजर आईं 'अनुपमा', ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2021, 01:13 PM IST

Anupamaa fame Rupali Ganguly Transformation: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी ताजा तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह काफी दिलकश लग रही है।

Rupali Ganguly Transformation: साड़ी छोड़ ऑफ शोल्‍डर टॉप में नजर आईं 'अनुपमा', ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Anupamaa fame Rupali Ganguly Transformation: स्‍टार प्‍लस का सीरियल अनुपमा टीवी का सबसे लोकप्रिय शो है। कई महीनों से इस सीरियल की बादशाहत टीवी पर कायम है। जानी मानी अदाकारा रूपाली गांगुली इस सीरियल में अनुपमा का किरदार निभाती हैं। वह परिवार के साथ साथ खुद की पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद करती नजर आती हैं। इस सीरियल की बदौलत रूपाली गांगुली को जबरदस्‍त लोकप्रियता हासिल हुई है और अब उन्‍हें घर घर में पहचाना जाने लगा है। 

इस सीरियल में वह अक्‍सर साड़ी में नजर आती हैं। उन्‍हें जब भी देखा गया है, इसी लुक में देखा गया है। हालांकि स्‍क्रीन पर वह जितनी सिंपल नजर आती हैं, असल जिंदगी में उतनी ही स्‍टाइलिश हैं। रियल लाइफ में वह हर तरह के आउटफ‍िट कैरी करती हैं। हाल ही में रूपाली गांगुली ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी ताजा तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह काफी दिलकश लग रही है। इस फोटो में वह ऑफ शोल्‍डर टॉप में नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख कोई नहीं कह सकता कि ये वही रूपाली गांगुली हैं जो अनुपमा का रोल करती हैं। 

अनुपमा का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फोटो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। फोटो में वह खुले बालों में ब्लर पत्तियों के पीछे खड़ी होकर पोज देती हुई देखी जा सकती हैं। कैप्‍शन में उन्‍होंने ल‍िखा- सपने, पंख, आंखें... सब एक कहानी सुनाते हैं, आप कौन सी कहानी पढ़ते हैं?'  

हैरान रह गए राजन शाही

इस तस्‍वीर को देखकर ना केवल उनके फैंस हैरान हैं बल्कि प्रोड्यूसर राजन शाही भी खुद को उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। राजन शादी ने दो कमेंट किए जिसमें उन्‍होंने अनुपमा के इस लुक पर हैरानी जताई और तारीफ की। इस फोटो को अब तक हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं। 

पुरानी तस्‍वीरें हो रहीं वायरल 

एक तरफ अनुपमा की ये हॉट फोटो और दूसरी तरफ इंटरनेट पर उनकी पुरानी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। पुरानी तस्‍वीरों में अनुपमा को पहचानना तक मुश्‍किल हो रहा है। फैंस उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हैं। बीते कुछ समय में रूपाली गांगुली ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है। 

End of Article