22 साल के इस प्रोड्यूसर संग रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस अवनीत कौर! थाईलैंड में साथ बिता रहे समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 08:17 AM IST

Avneet Kaur Love Life: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा और जाने पहचाने नामों में से एक हैं। खबरें हैं कि अवनीत पिछले 3-4 वर्षों से लव रिलेशनशिप में हैं। जानें किसे डेट कर रही हैं अवनीत कौर।

22 साल के इस प्रोड्यूसर संग रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस अवनीत कौर! थाईलैंड में साथ बिता रहे समय
Photo Credit: Instagram

Avneet Kaur Boyfriend: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और आज वो टेलिविजन जगत का जाना पहचाना चेहरा हैं। 20 वर्षीय अवनीत सबसे पसंदीदा और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों वो एक बार फिर से चर्चा में हैं और वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। 

इस प्रोड्यूसर को कर रही हैं डेट

अवनीत को लेकर चर्चा है कि वो रिलेशनशिप में हैं और वो शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रोड्यूसर राघव शर्मा हैं, जो 22 साल के हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक अवनीत और राघव पिछले कुछ वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को अब तक छिपाए रखा।

पिछले 3-4 साल से है रिश्ता

इस खबर के मुताबिक दोनों पिछले करीब 3-4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 'दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और अब दोनों के रिलेशनशिप को थोड़ा समय बीत चुका है। राघव अवनीत को पसंद करने लगे थे और कुछ समय तक उनके बारे में जानने की कोशिश की। अपने प्रोफेशन के कारण उन्हें अपने रिश्ते को छिपा कर रखना पड़ता हैं। क्योंकि राघव एक प्रोडक्शन हाउस (म्यूजिक लेबल कंपनी) से जुड़े हुए हैं और अवनीत ने इस बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, इसलिए वो अपनी डेटिंग लाइफ को प्राइवेट रखने का काफी ध्यान रखते हैं।' हालांकि अब तक इस कपल ने या उनके परिवार ने इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा है। 

थाईलैंड में साथ बिता रहे समय

इन दिनों दोनों थाईलैंड में साथ घूम रहे हैं और उनकी वीडियो भी सामने आई जिसमें दोनों एक ही फ्लाइट में सफर करते नजर आ रहे थे। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रहे हैं हालांकि दोनों ने साथ में कोई भी पोस्ट नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों अक्सर एक- दूसरे से मिलने भी जाते रहते हैं, क्योंकि अवनीत मुंबई में और राघव दिल्ली में रहते हैं। 

अवनीत का करियर

अवनीत के करियर की बात करें तो जी टीवी के डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से कंटेस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो डांस के सुपरस्टार्स में नजर आईं। साल 2012 में उन्होंने लाइफ ओके पर टीवी शो मेरी मां से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वो सावित्री, एक मुट्ठी आसमान, हमारी सिस्टर दीदी, चंद्र नंदिनी और अलाद्दीन- नाम तो सुना होगा में नजर आईं। अब जल्द ही वो नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरू में दिखेंगी। 

End of Article