Anupamaa Spoiler Twist: अनुपमा की शादी के दिन वनराज करेगा सुसाइड!, अनुज की शादी में आएगा सबसे बड़ा तूफान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 04:49 PM IST

Anupamaa 2 Twist future story Spoiler: वनराज अपनी नौकरी गंवाने के बाद डिप्रेशन में चला गया है। अब जल्द ही कहानी में अनुपमा के 2 अनमैरिड बच्चों पाखी और समर की लव स्टोरी का ट्रैक शुरू होने वाला है...

Anupamaa Spoiler Twist: अनुपमा की शादी के दिन वनराज करेगा सुसाइड!, अनुज की शादी में आएगा सबसे बड़ा तूफान

Anupamaa Twist in story Spoiler: छोटे परदे के लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा के आगामी ट्रैक में अब आपको हाई-हॉल्टेज ड्रामा दिखने वाला है। जैसा कि अब तक देखा गया, अनुपमा और अनुज की शादी की तैयारियां चल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ वनराज अपनी नौकरी गंवाने के बाद डिप्रेशन में चला गया है। बा ने हसमुख से शिकायत की है कि अनुपमा प्यार में खुद को खो रही है और बापूजी खुद भी उसकी शादी में खो रहे हैं। हसमुख, लीला से वह सब करने के लिए कहता है जो वह करना चाहती है, जबकि बा को चिंता है कि कहीं वनराज कोई गलत कदम ना उठा ले।

अब अनुज और अनुपमा की शादी के दिन एक बहुत ही बड़ा ट्विस्ट कहानी में आएगा, जो कि दर्शकों को भी हिला कर रख देगा। क्योंकि अब वनराज गुस्से में एक बड़ा और कठोर कदम उठाने वाला है। वनराज को कहानी में अब हम नींद की गोलियां खाते हुए देखेंगे। इतना ही नहीं एक बार फिर से वनराज आगे अनुपमा को अपने जीवन की सभी समस्याओं के लिए दोषी ठहराएगा।

वनराज करेगा सुसाइड!
अनुपमा सीरियल की कहानी में जल्द ही अनुज की खुशियों को नजर लगने वाली है। अनुपमा की शादी के दिन ही वनराज सुसाइड करेगा, बापूजी इधर वनराज को उस हालत में देखकर खुद को असहाय महसूस करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुज और अनुपमा की शादी में और क्या-क्या ड्रामा होगा। आपको क्या लगता है?

शो में आएगा पाखी और समर की प्रेम कहानी का ट्रैक
अब आने वाले ट्रैक में हमें अनुज और अनुपमा की शादी आखिरकार देखने को मिलेगी। हालांकि, आगे की कहानी में और भी ड्रामा इंतजार कर रहा है। अब कहानी में हमें जल्द ही पाखी और समर की प्रेम कहानी का ट्रैक भी दिखाई देगा। जैसा कि हम जानते हैं कि पाखी किसी को डेट कर रही हैं और जल्द ही उसकी लव स्टोरी सबके सामने होगी। दूसरी तरफ, नंदिनी से ब्रेकअप के बाद समर बिल्कुल अकेला है। ऐसे में जल्द ही हमें शो में समर के लिए एक नया लव ट्रैक देखने को मिलने वाला है। 

End of Article