आर्यन की होगी दूसरी शादी तो गुम है किसी के प्यार में होगी नई एंट्री, अनुपमा सहित जानें इन 3 शोज में आ रहे बड़े ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 04:51 PM IST

3 TV Shows Spoiler Twist Imlie Anupamaa And GHKKPM: अब जल्द आपको कुछ बड़े मोड़ देखने को मिलेंगे, जो कि ट्रैक को पूरी तरह से बदल देंगे। यहां जानें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और इमली की कहानी में इस हफ्ते आने वाले बड़े ट्विस्ट...

आर्यन की होगी दूसरी शादी तो गुम है किसी के प्यार में होगी नई एंट्री, अनुपमा सहित जानें इन 3 शोज में आ रहे बड़े ट्विस्ट

3 TV Shows Spoiler Twist: आपके चहेते टीवी शोज में हर हफ्ते मेकर्स द्वारा दिलचस्प ट्विस्ट लाए जाते हैं। ये ना सिर्फ कहानी को इंट्रेस्टिंग बनाते हैं बल्कि शो में एक बड़ा मोड़ भी लेकर आते हैं। अब जल्द ही इस हफ्ते भी आपको कुछ बड़े मोड़ देखने को मिलेंगे, जो कि ट्रैक को पूरी तरह से बदल देंगे। यहां जानें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और इमली की कहानी में इस हफ्ते आने वाले बड़े ट्विस्ट...

कपाड़िया सदन में आएगा भूचाल
टीवी धारावाहिक अनुपमा में जल्द ही बड़े ड्रामे के लिए आप तैयार हो जाइए। छोटी अनु की एंट्री के बाद से काफी कुछ बदल चुका है। अनुपमा और किंजल के बीच भी परेशानियां आनी शुरू हो गई हैं। अब कपाड़िया सदन में एक बड़ा ड्रामा होने वाला है। अनुज, मुंबई और बैंगलोर में अपनी अन्य नई शाखाएं खोल रहा है जिन्हें अंकुश संभालना चाहता है। इसलिए अनुज कोई बहाना बनाता है। यहां अचानक अनुज उससे कई प्रोजेक्ट छोड़कर भारत लौटने के बारे में सवाल करता है।

अब यह पूरी तरह से अंकुश और बरखा को शॉक्ड कर देता है। अनुज ने जैसे ही अंकुश और बरखा की कमजोर नस को पकड़ लिया, अब शो में आने वाले नए ड्रामा के साथ कहानी और भी दिलचस्प होगी। आने वाली कहानी में अनुज को हम अंकुश और बरखा के बुरे इरादों वाले मास्टर प्लान को फ्लॉप करते हुए देखेंगे। क्या अनुज अब उन्हें एक और मौका देगा या वह उन्हें बाहर कर देगा? यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Anupamaa: Anu finally proposes Anuj for marriage; fans celebrate 6 months  of #MaAn on twitter

गुम है किसी के प्यार में हो रही नई एंट्री
टीवी शो गुम है किसी के प्यार में के आने वाले ट्रैक में काफी कुछ रोमांचक ट्विस्ट आने वाले हैं। जल्द ही हमें एसीपी विराट चव्हाण के जीवन में एक नई एंट्री देखने को मिलेगी। शो का वर्तमान ट्रैक सई के इर्द-गिर्द घूम रहा है जो पाखी की गर्भावस्था की जटिलताओं के बारे में सच्चाई पता लगा रही है। सई, अपने और दूसरों के लिए समस्याएं पैदा करने वाली पाखी का सामना करती हुई दिखाई दे रही है।

Watch Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Full Episode 505 Online in HD on Hotstar  UK

शो में जल्द ही एक नई एंट्री के साथ कहानी में एक और नाटकीय मोड़ दिखने वाला है। शो के निर्माताओं ने आगामी ट्रैक को मसाला देने के लिए अभिनेता रिब्बू मेहरा को फाइनल किया है। सूत्रों के अनुसार, रिब्बू शहर के नए डीएम का किरदार निभाएंगे। रिब्बू के किरदार का विराट से मनमुटाव होगा, जिससे बड़ी दरार आ जाएगी।

आर्यन की दूसरी पत्नी की होगी एंट्री
इमली शो में 5 साल का बड़ा लीप आने वाला है। हालांकि, इससे पहले आपको आर्यन, इमली और मालिनी की जिंदगी में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा। आर्यन और इमली एक-दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो जाते हैं। इस बीच, जब मालिनी अंततः गुड़िया को उससे दूर भेजने का फैसला करती है, तो वह यह सोचकर रोती है कि अब उसने इमली का जीवन समाप्त कर दिया है। हालांकि, अनु उसके साथ रोती नहीं है, लेकिन वह मुस्कुराती है और कहती है कि इमली का चैप्टर जरूर बंद हो गया है लेकिन मालिनी का चैप्टर अब खुल जाएगा।

Imlie - Watch Episode 496 - Imlie Tries to Convince Aryan on Disney+ Hotstar

इसलिए कहानी में बड़ा मोड़ यह है कि अनु, मालिनी की आर्यन के साथ शादी फिक्स कर देती है। मालिनी का किरदार यहीं खत्म नहीं होने वाला है लेकिन यहीं से उनकी जिंदगी की नई शुरुआत होगी। अब यहां अनु, आर्यन और मालिनी को करीब लाना सुनिश्चित करेगी। इसी तरह से आने वाले वक्त में मालिनी, आर्यन की दूसरी पत्नी बनेगी। आगे चलकर कहानी में आर्यन सिंह राठौर के बेटे की भी एंट्री होगी। 

End of Article