Anupama Spoiler: पारितोष और किंजल का रिश्ता तोड़ेगी अनुपमा! सामने आएगा बेटे के अफेयर का सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 10:21 AM IST

Anupama Serial Upcoming Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े भूचाल आने वाले हैं। पारितोष के अफेयर की सच्चाई सामने आने के बाद होगा किंजल से तलाक। जानिए क्या अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में।

Anupama Spoiler: पारितोष और किंजल का रिश्ता तोड़ेगी अनुपमा! सामने आएगा बेटे के अफेयर का सच

Anupama Spoiler. टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते भी पहले नंबर पर बना हुआ है। शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। शो में अब जल्द ही बड़ा भूचाल आने वाला है। किंजल के बच्चे के नामकरण में राखी दवे पारितोष के एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर का खुलासा करने जा रही है। वहीं, पहली बार अनुपमा पर चिल्लाने के बाद अनुज कपाड़िया को अपनी गलती का पछतावा होने वाला है। जानिए अनुमा सीरियल में आने वाले बड़े ट्विस्ट के बारे में।

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा के हाथ पारितोष का मोबाइल फोन लग जाएगा। इसमें वह संजना का वॉइस मैसेज देखेगी। संजना तोषू से कहती है कि वह राजकोट से अहमदाबाद आ रही हैं। ऐसे में अनुपमा अपने बेटे को रंगे हाथों पकड़ लेगी और उसका गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच जाएगा। अनुपमा पारितोष पर हाथ उठाएगी। वहीं, तोषू अपनी सफाई में कहेगा कि किंजल प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में किसी दूसरी लड़की पर दिल आना एक कॉमन बात है। इस पर अनुपमा गुस्से में कहती हैं कि पति का पत्नी को धोखा देना एक पाप है। 

किंजल और पारितोष को होगा तलाक?
अनुपमा और वनराज के बाद शाह परिवार में अब एक और तलाक हो सकता है। किंजल और तोषू की फोटो नीचे गिर जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा अपने बेटे और बहू का तलाक करवाने वाली है। वनराज की सच्चाई आने के बाद भी अनुपमा ने वनराज को तलाक दिया था। ऐसे में अनुपमा भी पारितोष और किंजल का तलाक करवाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंजल का किरदार जल्द ही शो से खत्म होने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक किंजल की मौत हो जाएगी। 

अनुज को माफ करेगी अनुपमा 
अनुज अनुपमा पर पहली बार चिल्लाया था। अब अनुज को अपनी गलती का एहसास होगा। वह उसे अपनी दादी का ब्रेसलेट देकर माफी मांगेगा। अनुपमा अनुज को माफ कर देगी। 

अनुज अपनी तुलना वनराज से करता है। इस पर अनुपमा उसे रोक देती है और कहती हैं कि कभी वह अपनी और वनराज की तुलना न करें। इसके अलावा उसे कुछ भी बुरा सोचने की जरूरत नहीं है। 
 

End of Article